तेलंगाना में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात! उफनते नदी के पानी में फंसे दस किसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2020

वारंगल। तेलंगाना में जयशंकर-भूपालपल्ली जिले में शनिवार को भारी बारिश के बाद एक नदी में आई बाढ़ के कारण फंसे 10 किसानों को दो हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाया गया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के कुंदनपल्ली गाँव के किसान कृषि कार्यों के लिए खेतों में गए थे और बाढ़ आने के बाद वे वहां पानी में फंस गए।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,921 नए मामले, नौ लोगों की मौत

विज्ञप्ति में कहा बताया गया कि इस बारे में पता चलने के बाद, पंचायत राज मंत्री दयाकर राव और टीआरएस विधायक गंद्र वेंकट रमन रेड्डी ने राज्य के नगर प्रशासन मंत्री के टी रामाराव से बात की जिन्होंने निर्देश दिया कि बचाव के उपाय तुरंत किए जाएं। दयाकर राव और विधायक ने बचाव के प्रयास के संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों से बात की। दो हेलीकॉप्टरों की मदद से सभी 10 किसानों को बचा लिया गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा