Delhi में बाढ़ का खतरा, यमुना नदी का जलस्तर 1978 के रिकॉर्ड पर पहुंचा, पुराना रेलवे ब्रिज बंद

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर बुधवार तड़के 207 मीटर के स्तर को पार कर गया। फिलहाल इसके और बढ़ने की आशंका है, जिससे राजधानी में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड 207.49 मीटर है। अब यह 207.48 तक पहुंच गया है। 1978 के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंच हया है। यमुना बाजार इलाकों के घरों में यह पानी घुस चुका है।  सुबह 10.45 बजे तक यमुना का जलस्तर 207.37 मीटर था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 2013 के बाद पहली बार सुबह 4 बजे 207 मीटर के निशान को पार कर गया और बुधवार सुबह 8 बजे तक बढ़कर 207.25 मीटर हो गया।

इसे भी पढ़ें: उपराज्यपाल VK Saxena ने किया Delhi में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा, बताया जलभराव के लिए कौन जिम्मेदार

पुराना रेलवे ब्रिज बंद

पिछले साल सितंबर में यमुना ने दो बार खतरे के निशान को पार किया था और जलस्तर 206.38 मीटर तक पहुंच गया था। सोमवार की रात नदी निकासी के निशान 206 मीटर को पार कर गई थी, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा। विभाग ने मंगलवार शाम को कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुराने रेलवे ब्रिज को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अतिरिक्त पानी छोड़ने और लंबे समय तक उच्च जल स्तर को रोकने के लिए ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects