उपराज्यपाल VK Saxena ने किया Delhi में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा, बताया जलभराव के लिए कौन जिम्मेदार

vk saxena
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jul 11 2023 11:28AM

हर तरफ जलजमाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। कुछ ही समय में हथिनीकुंड बराज से छोड़ा गया पानी भी दिल्ली में पहुंचेगा जिसके बाद दिल्ली में बाढ़ की स्थिति अधिक गंभीर और चिंताजनक हो जाएगी।

राजधानी दिल्ली बारिश के पानी में पूरी तरह से डूब चुकी है। हर तरफ जलजमाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। कुछ ही समय में हथिनीकुंड बराज से छोड़ा गया पानी भी दिल्ली में पहुंचेगा जिसके बाद दिल्ली में बाढ़ की स्थिति अधिक गंभीर और चिंताजनक हो जाएगी।

इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना किनारे पहुंचकर बाढ़ग्रस्त इलाकों के हालात का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जलजमाव होना हर साल की बड़ी समस्या बन गई है। सीवेज की सफाई नहीं होती, नाले के पानी का सही तरीके से ट्रीटमेंट नहीं होता, जिससे बारिश के दिनों में पूरी दिल्ली में जलजमाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि यमुना की डीसिल्टिंग नियमित रूप से की जानी चाहिए। नजफगढ़ ड्रेन से गाद निकालने का कार्य नियमित रूप से किया जाना चाहिए। मैं इस बात का प्रयास करूंगा कि इन सब पर ध्यान दिया जाए ताकि लोगों को इसका सामना न करना पड़े। प्रकृति हमें पहले से सूचित नहीं करती, हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। बता दें कि उन्होंने ये बातें यमुना बाजार इलाके में यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ने की स्थिति का जायजा लेने के दौरान कही है।

हथिनीकुंज बैराज के पानी से बढ़ेगा यमुना का स्तर

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो दिल्ली तक पहुंच गया है। इससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद दिल्ली में यमुना बाजार से सटे निचले इलाकों में पानी भर गया और यहां नाव चलानी पड़ गई। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़-निगरानी मंच के अनुसार, “हरियाणा द्वारा यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में अधिक पानी छोड़े जाने के कारण मंगलवार सुबह छह बजे तक ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर बढ़कर 206.28 मीटर हो गया। इसके मंगलवार दोपहर तक 206.65 मीटर तक बढ़ने की आशंका है। इसके बाद उम्मीद है कि नदी में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होता जाएगा।” 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़