जापान में बाढ़, भूस्खलन की आशंका, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

तोक्यो। जापान सरकार ने देश के दक्षिण पश्चिम में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर 2,40,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के बुधवार को आदेश दिए। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि भारी बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत को गई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने उत्तरी क्यूशू क्षेत्र के कई हिस्सों के लिए उच्चतम स्तर का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट तब जारी किया जाता है जब ‘‘तब तबाही की आशंका हो’’। इसके तहत लोगों को अपनी जान बचाने के लिए कदम उठाने के आदेश दिए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: अप्रैल-जून की तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम शहरों में भारी बारिश देख रहे हैं और वहां विशेष चेतावनियां जारी की गई हैं।’’ मौसम एजेंसी के अधिकारी यासुशी काजीवारा ने कहा, ‘‘इस स्थिति में आपको अपना जीवन बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोशिश करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है उन्हें चेतावनी का स्तर बढ़ाए जाने से पहले ही अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठा लेने चाहिए। यह चेतावनी उत्तरी क्यूशू में जारी की गई है जहां बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यहां खराब मौसम के कारण यातायात भी बाधित हो गया है। कुछ प्रभावित इलाकों में भूस्खलन की भी घटनाएं हुई है। 

प्रमुख खबरें

पूर्वांचल की क्षत्रिय सियासत में बीजेपी को धनंजय का साथ लेकिन राजा भैया तटस्थ

कॉर्पोरेट्स की तारीफ में ये बोले अजीम प्रेमजी, जानें कंपनियों की सोच पर क्या विचार किए व्यक्त

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर दूसरा स्थान पक्का करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम ने खेल का संतुलन बिगाड़ा : Virat Kohli