फ्लोरिडा इमारत हादसा : मृतक संख्या बढ़कर 12 हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2021

सर्फसाइड (अमेरिका)। मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि मलबे से एक और शव मिलने के बाद फ्लोरिडा में इमारत ढहने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है और 149 लोग अब भी लापता हैं। मेयर ने बताया कि वह और उनके कर्मचारी इंजीनियरिंग, निर्माण एवं भूविज्ञान विशेषज्ञों तथा अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे ताकि भवन सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा की जाए और सुझावों पर काम हो ताकि ‘‘ यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी त्रासदी दोबारा ना हो।’’ स्टेट अटॉर्नी कैथरीन फर्नांडीज रुंडले ने भी सर्फसाइड में बृहस्पतिवार को 12 मंजिला इमारत ढहने की घटना की ‘ग्रैंड ज्यूरी’ जांच का आश्वासन दिया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर