कोरोना ने बदला देश के एयरपोर्टस का फूड आउटलेट्स, अब एयरपोर्ट पर यात्री कॉफी के बदले पी रहे हल्दी दूध

By निधि अविनाश | Jul 20, 2020

कोरोना लॉकडाउन के बीच सभी उड़ानें निलंबित होने के बाद मई में धीरे-धीरे घरेलू उड़ानों की शुरूआत हो गई है। जब मई में घरेलू उड़ानों को शुरू किया गया तो भारतीय घरेलू उड़ानों और मेट्रो हवाई अड्डों के आउटलेट पर इम्युनिटी बूस्टर के रूप में स्पेशल  पेय पदार्थों  को भी जोड़ा गया है। यह स्पेशल पेय पर्दाथ हल्दी दूध, रसम, तुलसी-मिंट शिकंजी, केसर सत्तू शेक, और आंवला आम पन्ना है। कोरोना को देखते हुए ये सारे पेय पर्दाथ हवाई अड्डों के आउटलेट में जोड़े गए है। महामारी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की चिंता काफी बढ़ गई है। कोरोना से सक्रंमित होने के डर ने भी लोगों को काफी बदल कर रखा दिया है। इसी को देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे पर कोरोना से लड़ने के लिए हल्दी दूध यात्रियों के लिए बेचे जा रहे है। बता दें कि इस महमारी के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर हल्दी दूध तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला पेय बन गया है, जब्कि कोलकाता हवाई अड्डे पर तुलसी-पुदीना शिकंजी और चेन्नई हवाई अड्डे पर रसम काफी ज्यादा बिक रहे है और इस महामारी के बीच काफी लोकप्रिय भी हो रहे है।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी