अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री से बोलीं प्रियंका, राजनीति से ऊपर उठे और मंदी की बात स्वीकार करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘‘मंदी’’ की बात नहीं स्वीकारने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में ‘‘राजनीति’’ से ऊपर उठने और भारत की जनता से सच बोलने की जरूरत हैं। प्रियंका की यह टिप्पणी वित्तमंत्री द्वारा यह कहे जाने के बाद कि सरकार जरूरत के मुताबिक क्षेत्रवार समस्याओं को सुलझाने के कदम उठा रही है, के बाद आई है। दरअसल सीतारमण से पत्रकारों ने पूछा था कि क्या अर्थव्यवस्था में नरमी आ रही है।

सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का कोई भी क्षेत्रअपनी समस्याओं के साथ हमारे पास आता है तो हम उन्हें सुनते हैं और उसके हिसाब से कदम उठाते हैं। वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया कि क्या सरकार स्वीकार करती है कि मंदी है या नहीं? वित्त मंत्री को हमारी अर्थव्यवस्था के बारे में राजनीति से ऊपर उठने और भारत के लोगों से सच बोलने की जरूरत है। कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि वे इस बात को स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं है तो कैसे वे इस बड़ी समस्या को हल करेंगे जो उन्होंने खुद पैदा की है।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026