Nitin Nabin ने India-US Trade Deal को सराहा, कहा- 'विकसित भारत' के संकल्प को मिलेगी नई गति

By रेनू तिवारी | Feb 03, 2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख का प्रमाण है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा और विकसित देश का दर्जा हासिल करने के लक्ष्य को नयी गति मिलेगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला जवाबी शुल्क मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।

इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal से Make in India को मिलेगी नई उड़ान: विदेश मंत्री S. Jaishankar का बयान

 

व्यापार समझौते की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। इस बात की खुशी है कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद।’’ समझौते की घोषणा के बाद नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत-अमेरिका संबंधों में हुई यह नयी प्रगति अभिनंदनीय है।

प्रधानमंत्री को बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में भारत में युवाओं के लिए नित नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका यानी दुनिया के दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों का प्रभाव बहुत ही सकारात्मक और दूरगामी होने वाला है।’’ नवीन ने कहा, ‘‘यह निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति को नयी गति देने का माध्यम बनेगा। इससे आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान को भी नयी ऊर्जा मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी का 'मेड इन इंडिया' विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद इस फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि शुल्क में कमी से 'मेड इन इंडिया' उत्पादों की वैश्विक पहुंच बढ़ेगी और भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

LPU Protest: फगवाड़ा में इंटरनेट बंद, CM Bhagwant Mann ने दिए जांच के सख्त आदेश

Ujjain में विकास के लिए मंदिर टूटे, CM का घर टूटा, मस्जिद की बारी आई तो प्रशासन पर बरसने लगे पत्थर! धर्म बड़ा है या देश?

Asian Games में बारिश से मैच रद्द, बेहतर T20I Ranking के दम पर भारत सेमीफाइनल में

Asian Games में Esha Singh ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर, मनु भाकर पदक से चूकीं