भारतीय तटरक्षक जहाज 'वज्र' बेड़े में हुआ शामिल, जनरल रावत ने दिया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

चेन्नई। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि तटरक्षक बल का ध्यान प्राथमिक रूप से तटों की निगरानी पर बना रहने चाहिए और किसी भी परिस्थिति में बल को इस जिम्मेदारी से नहीं भटकना चाहिए। चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट पर तटरक्षक बल में पोत ‘वज्र’ को शामिल करने के मौके पर आयोजित समारोह में जनरल रावत ने कहा कि नौसेना, तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस के बीच तालमेल एवं राज्य की स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय वक्त की जरूरत बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसमें सुधार एवं क्षमता पर भरोसा है। तटरक्षक बल अन्य एजेंसियों जो अपने कार्यों के लिए जिम्मेदार हैं, के साथ-साथ हमारे समुद्री इलाकों की रक्षा करने में सक्षम होगा।’’ ‘वज्र’ रक्षा मंत्रालय द्वारा लार्सन टुब्रो शिप बिल्डिंग लिमिटेड को दिए ठेके की कड़ी में छठा पोत है। पोत को शामिल करने के समारोह के दौरान रावत ने उसके नाम की पट्टिका का अनावरण किया। रावत ने कहा, ‘‘देश के पास विशाल एवं विशेष आर्थिक क्षेत्र, है, दूर द्विपीय क्षेत्र है और लंबी तटरेखा है।

इसे भी पढ़ें: किशोर न्याय संशोधन विधेयक का मकसद प्रशासनिक ढांचे के माध्यम से बच्चों का संरक्षण है: स्मृति ईरानी

प्रदूषण प्रतिक्रिया उपकण पोत पर लगाए गए है जो तेल के रिसाव का पता लगाएंगे। यह पोत 26 नॉटिकल मील की अधिकतम गति से चल सकता है और 5,000 नॉटिकल मील के इलाके की निगरानी कर सकता है। उप निरीक्षक एलेक्स थॉमस इस पोत के कमांडिंग ऑफिसर बनाए गए हैं और उनके साथ 14 अधिकारी और 88 नाविक भी इस पोत पर तैनात रहेंगे। इस पोत का तूतीकोरिन में आधार होगा और परिचालन नियंत्रण तटरक्षक बल के पूर्वी क्षेत्र के पास होगा। समारोह में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी एहतियाती उपायों का अनुपालन किया गया।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup में बड़े उलटफेर का दिन, Iran ने Belgium को रोका; Cape Verde ने Uruguay को चौंकाया

Muharram पर शांति भंग करने वालों की खैर नहीं! Bihar के CS-DGP ने दिए कड़े निर्देश

सिर्फ Cristiano Ronaldo को पास देने का दबाव? साथी खिलाड़ी ने World Cup में खोला बड़ा राज

लखनऊ में अग्निकांड घटनास्थल पर पहुंचे CM Yogi, पीड़ित लोगों के परिवारों से की मुलाकात, सख्त जांच के आदेश