लालू को मिली सजा के बाद बोले CM नीतीश, उनके खिलाफ हमने दर्ज नहीं किया मामला, केस करने वाले लोग उधर ही हैं

By अनुराग गुप्ता | Feb 21, 2022

पटना। चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए के गबन मामले में दोषी करार दिए गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सोमवार को 5 साल की कैद और 60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमने उनके (लालू प्रसाद यादव) खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। 

आपको बता दें कि चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए के गबन के मामले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव समेत 38 दोषियों की सजा पर बहस पूरी होने के बाद स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दोपहर डेढ़ बजे तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई के स्पेशल जज एसके शशि ने सजा पर पक्षकारों की 40 मिनट तक दलीलें सुनी। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने चारा घोटाले को लेकर लालू के पक्ष में प्रियंका की टिप्पणी की आलोचना की 

हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे लालू

राजद महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को स्पेशल सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाए गई सजा के खिलाफ हाई कोर्ट का रूख करेंगे। इसके साथ ही जमानत याचिका भी यथाशीघ्र हाई कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां