वैलेंटाइन डे पर जीतना है पार्टनर का दिल तो ये 5 टिप्स आएंगी काम

By प्रिया मिश्रा | Feb 07, 2022

वैलेंटाइन डे का दिन हर प्यार करने वाले के लिए बेहद खास होता है। इस दिन दो प्रेमी एक साथ प्यार भरे पल बिताते हैं। इस दिन कपल्स एक दूसरे को अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। वैलेंटाइन्स डे में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। अगर आपने अभी तक इस स्पेशल दिन के लिए कोई तैयारी  नहीं की है तो चिंता न करें। हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिससे आप कर सकती हैं अपने पार्टनर से इज़हार-ए -मोहब्बत। यूँ तो वैलेंटाइन्स डे प्यार का दिन है, लेकिन यह ज़रूरी तो नहीं कि  हर बार पुरुष ही प्यार का इज़हार करें। इस बार यह स्टीरियोटाइप तोड़िए और अपने पार्टनर  के लिए वैलेंटाइन्स डे पर कुछ ऐसा कीजिए जो उन्हें हमेशा याद रहे।  इन टिप्स को फॉलो करके आप भी अपने पार्टनर का दिल जीत सकती हैं -

बनाएँ उनकी पसंद का खाना

यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी की एक आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है। अपने पार्टनर की फेवरेट डिशेज़  बना कर आप उन्हें खुश कर सकती हैं। आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ मिल कर भी खाना बना सकती हैं। खाना बनाते बनाते आप अपनी लव लाइफ को भी स्पाइसी बना सकती हैं।

एक प्यारे से गिफ्ट से लाएं अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान

अगर आपके पति या बॉयफ्रेंड कोई चीज़ खरीदना चाह रहे हों, जो उन्होनें अभी तक ना ली हो तोह आप उन्हें वह गिफ्ट करके सरप्राइज़  कर सकती हैं। अगर अपनी पसंद से उन्हें कुछ गिफ्ट देना चाहें तो वो भी दे सकती हैं। गिफ्ट्स में आप घड़ी, परफ्यूम, शर्ट या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट  भी दे सकती हैं।

साथ मूवी देखने जाएं

अगर आपके पार्टनर मूवी देखने के शौक़ीन हैं तो आप उन्हें मूवी दिखाने भी ले जा सकती हैं। घर और काम में व्यस्त कपल्स जब हाथ में हाथ डालकर मूवी देखेंगे तो आपकी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर ऐसे हों तैयार कि बस देखते रह जाएं वो, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स

घर पर साथ समय बिताएं

आजकल की दौड़ भाग भरी ज़िन्दगी में हमारे पास एक-दूसरे के लिए इतना टाइम नहीं बचता।अपने रिश्ते को और मज़बूत और प्यार को गहरा करने के लिए वैलेंटाइन्स डे से अच्छा और कोई दिन नहीं होगा। घर में साथ समय बिताएं और बैठ कर बातें करें और उन प्यार भरे लम्हों को याद करें जो इस भागती दौड़ती ज़िन्दगी में कहीं  पीछे छूट  से गए हैं। 

किसी अच्छे  रेस्टोरेंट  में खाना खाने जाएँ

वैलेंटाइन्स डे पर आप अपने पार्टनर के लिए एक डिनर डेट भी प्लैन कर सकती हैं। फ़िज़ा  में प्यार, सामने दिलदार और अच्छा  खाना... एक रोमांटिक शाम के लिए आखिर और क्या चाहिए?

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर 13 दीये जलाने की परंपरा, मुख्य द्वार से लेकर छत तक दीपदान के जरूरी नियम

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी

IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी