Cleaning Hacks: सफेद जूतों को चमकाने के लिए फॉलो करें ये अमेजिंग हैक्स, फिर से लगने लगेंगे नए

By अनन्या मिश्रा | Sep 09, 2023

हमारे लुक में चार चांद लगाने के लिए अच्छे जूते होना बहुत जरूरी होता है। कहा जाता है कि इंसान की पहचान उसके जूतों को देखकर की जाती है। इसलिए आज भी लोग जूतों पर इंवेस्ट करते हैं। वहीं व्हाइट स्नीकर्स ना सिर्फ पहनने में बल्कि यह देखने में भी काफी ज्यादा अच्छे होते हैं। आप हर तरह के आउटफिट्स के साथ व्हाइट जूतों को कैरी कर सकती हैं। लेकिन यह आसानी से गंदे हो जाते हैं। ना सिर्फ गंदे बल्कि व्हाइट स्नीकर्स पर दाग भी लग जाते हैं। जिसके कारण इनको बार-बार पहनने का मन नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें: Avocado Hair Mask: एवोकाडो हेयर मास्क बालों को बनाएगा सिल्की और मजबूत, बालों में आएगी नई जान

डिश सोप से साफ करें स्नीकर्स 

डिश सोप से आप सिर्फ बर्तन ही नहीं बल्कि अन्य चीजों को भी चमका सकती हैं। डिश सोप क्लीनिंग का एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। ऐसे में आप डिश सोप का उपयोग व्हाइट स्नीकर्स को भी साफ करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच डिश सोप में 1 कप पानी मिलाना होगा। फिर किसी पुराने ब्रश की मदद से लिक्विड जूतों पर डालकर इसे अच्छे से रगड़ कर साफ कर लें। इस तरीके से आपके जूते नए जैसे हो जाएंगे।

ऐसे साफ करें स्नीकर्स पर लगे दाग

अगर आपके भी व्हाइट स्नीकर्स में दाग लग गया है। तो ब्रिसल वाले टूथब्रश को डिश सोप में भिगो दें। इसके बाद दाग वाली जगह पर टूथब्रश को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। इसे तब तक करते रहें, जब तक जूतों पर लगा दाग हल्का ना हो जाए। रब करने के साथ हल्का दबाव भी डालें। इससे जूतों पर लगा दाग हल्का हो जाएगा। फिर डिश सोप में मैजिक इरेजर को भिगोएं। अब इस इरेजर से जूते के सोल को साफ कर लें। आपको किसी भी लोकल डिपार्टमेंट स्टोर पर मैजिक इरेजर मिल जाएगा। 

ऐसे सुखाएं जूता

बता दें कि जूतों को सही तरीके से सुखाना बहुत जरूरी है। क्योंकि जूते नमी के कारण जल्दी खराब हो सकते हैं। इसलिए जूते में मौजूद सोप को पेपर टॉवल या कपड़े से सोख लें। जिससे कि यह गीला ना रहे। फिर जूतों को हवा में सूखने के लिए रख दें। जूतों को डायरेक्ट सनलाइट में नहीं रखना चाहिए। 

बेकिंग सोडा से साफ करें जूता

खाने से लेकर घर की सफाई तक के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको भी जूतों से दाग हटाना है तो इसके लिए बेकिंग सोडा एक घरेलू और असरदार उपाय है। 1 चम्मच गर्म पानी, 1 चम्मच व्हाइट विनेगर में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। इसके बाद बेकिंग सोडा ब्रश पर लगाएं। फिर इसे जूतों पर अच्छे से रब करें। इसे रब करने के बाद जूतों को 3-4 घंटे के लिए सूखने को छोड़ दें। फिर किसी कपड़े या उंगली की मदद से इस पेस्ट को हटा लें। 

ये नुस्खा भी है कारगर

व्हाइट स्नीकर्स पर लगे दाग को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप टूथपेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं। फिर टूथपेस्ट को रब करें और कुछ समय बाद गीले कपड़े की मदद से जूतों को साथ कर लें। इसके अलावा आप जूतों को हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भी आसानी से साफ कर सकती हैं। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को पानी में मिक्स कर लें। फिर इससे आप जूतों को साफ कर सकती हैं।

ऐसे करें व्हाइट स्नीकर्स की देखभाल

व्हाइट स्नीकर्स पर दाग लगने पर इसे फौरन साफ कर लेना चाहिए।

जाना जूतों को साफ कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से जूतों पर लगी गंदगी और धूल आसानी से साफ हो जाएगी। वहीं सप्ताह में एक बार जूतों की अच्छे से सफाई कर लें।

मशीन में धोने की जगह जूतों को हाथ से धोना चाहिए। इन्हें धोने के लिए किसी हार्श केमिकल वाले डिटर्जेंट को इस्तेमाल ना करें।

जूतों को साफ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हालांकि ब्लीच से दाग तो आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन इससे जूते का फैब्रिक खराब हो जाता है।

जूतों की सफाई के बाद इनको अच्छे से सुखाया जाना जरूरी होता है। क्योंकि गीले जूतों से ना सिर्फ पैरों से बदबू आने लगती है, बल्कि जूते भी जल्दी खराब हो जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा