नवरात्रि में माता की चौकी और मंदिर सजाने की 6 बेहद आसान टिप्स

By प्रिया मिश्रा | Apr 01, 2022

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 02 अप्रैल 2022 (शनिवार) से हो रही है। नवरात्रि में भक्त नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही भक्त नौ दिनों तक माता की सेवा में लग जाते हैं। नवरात्रि शुरू होने से पहले ही माता के आगमन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और घर-मंदिर को सजाया जाता है। हर किसी की इच्छा होती है कि माता का स्वागत धूम-धाम से किया जाए और मंदिर को सुंदर सजा कर माता को प्रसन्न करें। आज के इस लेख में हम आपको माता की चौकी और मंदिर सजाने की आसान टिप्स बताने जा रहे हैं -

इसे भी पढ़ें: इस नवरात्रि जरूर ट्राई करें ये तीन अलग-अलग स्वादिष्ट फलहारी हलवे की रेसिपी

फूलों की सजावट

सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। पूजा में भी फूलों का बहुत महत्व है। आप चाहें तो फूलों से मंदिर या द्वार सजा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी तांबे के पात्र में पानी डालकर उसमें फूल डालकर रख सकते हैं। आप फूलों से रंगोली भी बना सकते हैं या माता के आसान पर भी फूल बिछा सकते हैं। खूबसूरत फूलों से आपके मंदिर की सुंदरता में चार चाँद लग जाएंगे और फूलों की सुगंध से आपका मन भक्तिभाव से भर उठेगा।    


रंगीन कागज़

मंदिर या चौकी सजाने के लिए आप रंगीन कागज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मंदिर में रंगीन कागज़ बिछा कर उस पर माता की मूर्ति या तस्वीर रख सकते हैं। इसके अलावा आप रंगीन कागज़ की झालर बना कर मंदिर की सजावट कर सकते हैं।

रंगोली

हमारी संस्कृति में किसी मेहमान के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। ऐसे में नवरात्रि में आप माता का स्वागत रंगोली बनाकर कर सकते हैं। किसी भी मंगल कार्य में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। आप मंदिर के मुख्य द्वार पर रंग, फूल, दीये या आटे से रंगोली बना सकते हैं।  


रंग-बिरंगी लाइट्स

मंदिर की सजावट के लिए आप रंग-बिरंगी लाइट्स का प्रयोग कर सकते हैं। आप दिवाली पर इस्तेमाल की जानी वाली रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से मंदिर को सजा सकते हैं। इसके अलावा आप मंदिर की दीवार पर लाइट्स से सजावट कर सकते हैं। रंग-बिरंगी लाइट्स की रौशनी से आपका मंदिर जगमगा उठेगा।

इसे भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि में अलग-अलग प्रसाद से माता होगी प्रसन्न

हैंडीक्राफ्ट का करें प्रयोग

आप मंदिर को सजाने के लिए हैंडीक्राफ्ट आइटम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप टेराकोटा के हाथी,-घोड़े, हाथ जोड़ी स्टैच्यू आदि रख सकते हैं। इससे  आपके मंदिर की सजावट को एथनिक लुक मिलेगा।

मिट्टी के सजावटी सामान

मंदिर की सजावट के लिए आप मिट्टी के सजावटी समान का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप मिट्टी से बने पात्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मिट्टी के पात्र में पानी भरके उसमें दीये जला के रख सकते हैं। इसके अलावा आप मिट्टी से बने सजावटी सामान जैसे झूमर, लटकन आदि से भी मंदिर की सजावट कर सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह