Monsoon Special: किचन में उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

By अनन्या मिश्रा | Aug 10, 2024

गर्मियों में किचन में खाना बनाना अपने आप में बड़ा चैलेंज होता है। वहीं बारिश के मौसम में तो हाल और भी बुरा हो जाता है। क्योंकि बारिश में उमस और चिपचिपाहट वाली गर्मी से निकलने वाला पसीना हाल बेहाल कर देता है। इस पर यदि रसोई छोटी हो, तो हालत और भी खराब हो जाती है। क्योंकि किचन में गर्मी के साथ-साथ घुटन होने लगती है। हालांकि किचन में तो जाने से बचा नहीं जा सकता है, लेकिन कुछ टिप्स की मदद से आप गर्मियों के किचन का एक्सपीरियंस छोड़ा बेहतर हो सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ मॉनसून स्पेशल टिप्स बताने जा रहे हैं।

किचन की गर्मी और उमस को एग्जॉस्ट फैन की सहायता से काफी हद कम किया जा सकता है। अगर आपने किचन में अभी तक एक्जॉस्ट फैन नहीं लगाया है, तो सबसे पहले आपको इसी काम को करना चाहिए। किचन में काम करते समय एग्जॉस्ट फैन को ऑन करके रखना चाहिए। यह किचन की गर्मी को बाहर फेंकता है। वहीं किचन का काम खत्म होने के करीब 10-15 मिनट बाद तक एग्जॉस्ट फैन को चलाए रखें। इससे किचन की सारी गर्मी बाहर निकल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Coocking Tips: व्रत में बिना तेल के बनाएं ये हेल्दी डिशेज, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहतर

ऑफ रखें लाइट

सूरज की रोशनी के अलावा किचन में लगे बल्ब से भी एनर्जी निकलती है। जिसके कारण किचन में हीट पैदा होती है। इसलिए गर्मी से बचने के लिए किचन में जरूरत के हिसाब से लाइट जलानी चाहिए। वहीं जरूरत न होने पर लाइट का स्विच बंद रखें। अगर आपके किचन में सूरज की रोशनी डायरेक्ट आती है, तो आप किचन की खिड़कियों या दरवाजे पर पर्दा भी लगा सकती हैं। जिससे कि सूरज की रोशनी रसोई में सीधे तौर पर न आ पाए।

मॉडर्न किचन अप्लायंस

इसके अलावा किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले अप्लायंस से भी हीट पैदा होती है। जिसके कारण किचन में गर्मी अधिक लगती है। लेकिन बड़े अप्लायंस जैसे ओवन और माइक्रोवेव की तुलना में छोटे किचन अप्लायंस जैसे एयर फ्रायर आदि से कम हीट निकलता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि आप किचन में ज्यादा से ज्यादा अप्लायंस का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप खाना बनाने के लिए स्लो कुकर या इंस्टेंट पॉट भी ले सकती हैं, जिसमें सब्जी और चावल आदि को जल्दी पकाया जा सकता है। इससे आप जल्दी खाना तैयार कर लेंगी और आपको किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना पड़ेगा।

इनडोर प्लांट्स

बता दें कि आप अपने किचन के सिंक और खिड़कियों के पास इनडोर प्लांट्स जैसे- पुदीना हर्व्स, लेमनग्रास और करीलीव्स आदि को लगा सकते हैं। इससे आपके किचन की सुंदरता बढ़ने के साथ वहां का एनवायरमेंट भी फ्रेश रहता है। वहीं खाना बनाने के दौरान यह पौधे आपके मन को शांति देते हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में भारत का दबदबा, Javelin Throw में जीते Gold Silver और Bronze

तमिलनाडु में Election Commission की बैठक से TVK और DMK सहित कई दलों ने किया वॉकआउट

अब Sessions Court में होगी सुनवाई, Lucknow में शिवा शर्मा हत्या मामले में तीनों की जमानत खारिज

Bihar MLC Chunav: आठ सीटों पर मतदान संपन्न, शिक्षक क्षेत्रों में 74.55% वोट पड़े