Herbs for vagina: वेजाइनल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, जानिए कैसे करें देखभाल

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2023

गुप्तांग को साफ रखना ही सिर्फ इसकी सेहत के लिए जरूरी नहीं होता है। गुप्तांग को स्वस्थ रखने, खतरनाक बैक्टीरिया बचाने और इंफेक्शन से बचाने के लिए कई पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें: Drink For Acidity: एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर हैं ये ड्रिंक्स, चुटकियों में दूर होगी यह समस्या

प्रोबायोटिक फूड्स

महिलाओं को रोजाना प्रोबायोटिक फूड्स जैस केफिर, किमची, दही और अन्य फर्मेंटेड खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए। इससे महिलाओं के गुप्तांग में माइक्रो ऑर्गेनिज्म बैलेंस रहता है। 

लहसुन

लहसुन योनी में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में काफी सहायक होता है। लहसुन में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण की वजह से लंबे समय से यीस्ट इंफेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है। 

शकरकंद

बता दें कि शकरकंद में बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो आपके शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है और शरीर को फायदा पहुंचाता है। शकरकंद का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ शकरकंद ही नहीं बल्कि जड़ वाली सभी सब्जियों का सेवन करने से महिलाएं को फायदा मिलता है।

खट्टे फल

खट्टे फल जैसे नींबू और संतरा आदि में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए महिलाओं को खट्टे फलों का सेवन करना जरूरी होता है। क्योंकि इससे महिलाओं के शरीर में कोलेजन बनता है। जो योनी के टिश्यू को मजबूत बनाने के साथ ही सूखेपन से भी रोकता है।

नीम

नीम अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है। साथ ही यह संक्रमण को दूर करने और योनी की स्वच्छता बनाए रखने में भी मददगार होती है। बता दें कि नीम के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण योनि के संक्रमण को दूर करने के साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा