सेक्स के दौरान कंडोम को फटने से बचाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

By प्रिया मिश्रा | Feb 24, 2022

आजकल लोग अपने करियर की वजह से बहुत सोच समझकर फैमिली प्लानिंग करते हैं। आज के समय में ज्यादातर वर्किंग कपल्स शादी के कुछ सालों तक बच्चा नहीं चाहते हैं। ऐसे में सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन के लिए ज्यादातर लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सेक्स के बीच में कंडोम फट जाता है या इस्तेमाल करने से पहले ही उसमें दरारें आने लगती हैं। ऐसे में अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा ज्यादा रहता है। इससे बचने के लिए आपको कंडोम को ठीक तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनसे आप कंडोम को फटने से बचा सकते हैं -

सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है। लेकिन लुब्रिकेंट के तौर पर कभी भी वैसलीन, नारियल तेल या लोशन का इस्तेमाल ना करें। ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट से लेटेक्स कंडोम में दरारें आ सकती हैं।

कभी भी एक समय पर दो कंडोम नहीं लगाने चाहिए। कंडोम को एक समय में एक बार ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे जोर लगने पर कंडोम फट सकता है।

अगर पहली बार ट्राई कर रहे हैं तो सेक्स से पहले कंडोम पहनने की प्रैक्टिस कर लें। कंडोम पहनने का भी एक तरीका होता है और अगर इसे फॉलो ना किया जाए तो कंडोम सेक्स के दौरान फट सकता है।

सेक्स के दौरान सिर्फ कंडोम ही नहीं, लुब्रिकेंट भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप सिर्फ कंडोम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे कंडोम फट सकता है और आपके पार्टनर को असहजता महसूस हो सकती है।

कंडोम खरीदते समय साइज का ध्यान जरूर रखें। अगर आप बगैर साइज का कंडोम इस्तेमाल करेंगे तो इससे कंडोम के फटने का चांस ज्यादा होता है। इसलिए साइज को ध्यान में रखकर कंडोम खरीदें।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: Iran का गंभीर आरोप, US ने टीम को मैच के तुरंत बाद देश छोड़ने को कहा!

Monsoon Travel Tips: बारिश में भी आपकी ट्रैवलिंग होगी Super Safe, बस अपने बैग में रख लें ये 7 Life Saver चीजें

FIFA World Cup 2026: कॉम्पिटिटिव एनिमल Messi फिर मैदान पर, Argentina को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद

Health Tips: आखिर रात को ही क्यों लगती है मिठाई और स्नैक्स की तलब, जानिए पूरा सच