UPSC Prelims 2025: पहली बार में UPSC प्रीलिम्स पास करने के लिए अपनाएं ये गोल्डन टिप्स, जानिए एग्जाम पैटर्न

By अनन्या मिश्रा | Feb 20, 2025

यूपीएससी पास करना कई लोगों का सपना होता है। हर साल लाखों की संख्या छात्र सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं। कुछ ही उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होते हैं। हालांकि इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको किताबी कीड़ा होना जरूरी नहीं है। बल्कि आप सही स्ट्रेटजी के साथ आप इस परीक्षा की तैयार कर सकते हैं। वहीं आप सही तरीका अपनाकर पहले अटेम्प्ट में भी यह परीक्षा पास कर सकते हैं। आपने भी सुना होगा कि प्रतिभागी पहली बार में ही सफल हो जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको परीक्षा पैटर्न से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से पहली बार में UPSC प्रीलिम्स पास कर सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न से जुड़ी अहम बातें

इसे भी पढ़ें: Female Conductor Bharti: परिवहन निगम में 5 हजार महिला परिचालकों की होगी भर्ती, बिना एग्जाम पा सकेंगे जॉब

बता दें कि इस साल यूपीएससी सिविल सर्विसेज के तहत 979 रिक्तियों को भरा जाएगा। इन पदों में से 38 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। ऐसे में अगर आप प्रीलिम्स परीक्षा को पहली बार में क्लियर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एग्जाम पैटर्न को समझना जरूरी है।

प्रीलिम्स परीक्षा में 2 पेपर होंगे। जिसमें से पहला पेपर जनरल स्टडीज I (200 अंक) और पेपर 2: जनरल स्टडीज II (200 अंक) का होगा। वहीं इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 2-2 घंटे का समय मिलेगा।

वहीं दोनों पेपर में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। पहले पेपर में -0.66 और पेपर 2 में -0.83 अंक काटे जाएंगे। वहीं अभ्यर्थी को पेपर 2 में कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। जबकि कट-ऑफ पेपर 1 के स्कोर से तय होता है।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti