सब्जी या दाल में नमक हो गया है ज्यादा तो स्वाद ठीक करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान हैक्स

By प्रिया मिश्रा | Jan 13, 2022

नमक एक ऐसी चीज है जो खाने का स्वाद बढ़ा भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। कभी-कभी हम खाना बनाते हुए गलती से खाने में ज्यादा नमक डाल देते हैं जिससे खाने का पूरा स्वाद बिगड़ जाता है। ऐसे मैं आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे किचन हैक्स बताएंगे जिससे आप खाने में नमक को बैलेंस कर सकते हैं -

अगर सब्जी या दाल में नमक ज्यादा पड़ गया हो तो उसमें आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना कर डाल दें। ऐसा करने से खाने में नमक कम हो जाएगा। ध्यान रखें कि खाना सर्व करने से पहले ये गोलियां निकाल दें।

अगर सब्जी या दाल में नमक ज्यादा हो गया हो तो आप उसमें उबला हुआ आलू मिलाकर भी नमक को कम कर सकते हैं। आलू सब्जी या दाल में मौजूद अतिरिक्त नमक सोख लेगा और इससे ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: किचन से आने वाली बदबू मिनटों में होगी दूर, बस अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

अगर खाने में नमक ज्यादा हो गया हो तो आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सब्जी या दाल में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला दें। ऐसा करने से नमक कम हो जाएगा और खाने का स्वाद भी खराब नहीं होगा।

सब्जी में नमक ज्यादा होने पर आप ब्रेड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए सब्जी में ब्रेड के 1-2 स्लाइस डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर