World Students Day: अब्दुल कलाम के 5 'लाइफ चेंजिंग' मंत्र, बदल देंगे आपकी किस्मत!

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 15, 2025

आज यानी 15 अक्टूबर है, इस दिन भारत के मशूहर वैज्ञानिक और 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी, जे अब्दुल कलाम की जयंती है। इसे अब विश्व छात्र दिवस के रुप में मनाया जाने लगा है। आज हम आपको इस लेख में डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की वो बातें बताएं, जिन्हें आप अपनी लाइफ में अमल करेंगे तो आपका जीवन ही बदल जाएगा। कभी लगे आप जीवन में कभी पीछे रह गए या फिर लाइफ की कठिनाइयों से परेशान हैं, तो एक बार इन 5 बातों को पढ़ लें, फिर आपको कोई भी सफल होने से रोक नहीं सकता। यदि आप एक स्टूडेंट है तो इन बातों को अभी से याद कर लें। यह आपकी लाइफ बदल देगी। इसके साथ ही ये बातें बड़ों का भी हौसला बढ़ाएगी।

 - सपना वो नहीं होता है जो सोते वक्त देखते हैं, असली सपना वो होता है जो हमें सोने ही न दे

इसका अर्थ है कि जिसको हम नींद में देखते हैं और सपना बोलते हैं वो तो सिर्फ एक कल्पना मात्र है। सपना को वह है जिसे पूरा किए बिना नींद ही ना आए। जब तक व्यक्ति का सपना पूरा न हो, तब तक व्यक्ति को नींद नहीं आनी चाहिए। यदि आपको नींद आ रही तो यह आपका असली सपना नहीं है।

- अगर सूरज की तरह चमकना है, तो सूरज की तरह जलना होगा।

इस वाक्य में अब्दुल कलाम ने कहा है कि आप जितना तपोगे उतना ही सोने की तरह चमकोगे। सरल भाषा में बताएं, तो आप जितने संघर्षों का सामना करोगे, आपकी सफलता भी उतनी ही शानदार होगी।

- छोटा लक्ष्य बनाना एक अपराध है, हमेशा बड़ा सोचो।

अब्दुल कलाम के इस वाक्य का अर्थ है कि जितना आप बड़ा करों। जब बड़ा सोचोगे तभी आपके सपने पूरे होंगे औऱ आप बड़ा करोगे।

- जिसके पास आत्मविश्वास और मेहनत होती है, वो अपने सपनों को सच कर सकता है।

इसका अर्थ है कि केवल सपने देखना काफी नहीं होता है, इन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास भी जरुरी है।

- मुश्किलें जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन उनसे हार मान लेना जीवन का अंत है।

अब्दुल कलाम के इस वाक्य के अर्थ है कि सभी के जीवन में खूब कठिनाईयां आती हैं वो तो जीवन का एक हिस्सा होता है, यदि आप मुश्किल समय में हार मान जाओगे तो ये जीवन का अंत होगा।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?