अपने आशियाने को सजाने के लिए फॉलो करें ये पॉपुलर होम डेकॉर ट्रेंड्स

By प्रिया मिश्रा | Feb 23, 2022

अंग्रेजी में एक कहावत है, "डेयर इज नो प्लेस लाइक होम' मतलब घर जैसी कोई और जगह नहीं। यह बात बिल्कुल सच भी है दुनिया में घर जैसा सुकून कहीं और नहीं मिलता। घर आपके सपनों का संसार होता है, जिन्हें आप अपने अपनों के साथ जीते हैं। हर किसी को अपने घर और उससे जुड़ी हर चीज़ से लगाव होता है। हर कोई चाहता है कि वह अपना आशियाना ऐसे सजाए कि लोग देखते रह जाएं। अगर आप भी अपने घर को नया लुक देने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको 2022 के ट्रेंडिंग होम डेकॉर आइडियाज बताने जा रहे हैं -

आजकल लाइट वुडन फर्नीचर बहुत ट्रेंड में है। जहां पहले लोग मीडियम और डार्क शेड के वुडन फर्नीचर का चुनाव करते थे वहीं अब लाइट शेड के फर्नीचर ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लाइट शेड के मॉडर्न फर्नीचर से घर को एक मॉडर्न लुक मिलता है और इससे कमरा भी बड़ा लगता है।

आजकल ग्रैंड मिलेनियल स्टाइल का चलन है। इंटीरियर डेकोर की भाषा में ग्रैंड मिलेनियल स्टाइल में मॉडर्न डिजाइन को पुराने समय के डिजाइन के साथ मिक्स किया जाता है। आजकल लोग अपने घरों में एंटीक सामान रखना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Easy Home Decor Tips: अगर रहते हैं किराए पर तो कम पैसों में ऐसे सजाएंअपना घर

घर को सजाने के लिए नेचुरल लुक का इस्तेमाल आजकल ट्रेंड में है। आजकल घरों में जूट, लेदर, सिरेमिक और ऑर्गेनिक से बनी चीजों का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। इससे घर देखने में सुंदर लगता है और आप नेचर के साथ जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। 

घर में लोग रोशनी के लिए लाइट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आजकल घरों में रोशनी के लिए नेचुरल लाइट का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। नेचुरल लाइट के लिए लोग अपने घरों में रूफ विंडो लगवाते हैं। इससे घर में रश्मि के साथ-साथ ताजी हवा भी आती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई