Cleaning Tips: गर्मियों में गंदे कूलर की सफाई के लिए अपनाएं से सिंपल टिप्स, सर्विसिंग के लिए नहीं देने पड़ेंगे पैसे

By अनन्या मिश्रा | Apr 05, 2025

गर्मियों जैसे ही शुरू हुई हैं, वैसे ही दिन पर दिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में कई महीनों से गंदे पड़े इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। जिसके कारण इनको इस्तेमाल करने से सर्विसिंग करानी पड़ती है। वरना यह चलते-चलते खराब हो जाते हैं और अच्छे से काम भी नहीं करते हैं। वहीं इन गंदे पड़े कूलर पर बैक्टीरिया और बदबू की समस्या हो जाती है। इसलिए बिना सफाई के इनका इस्तेमाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। 

वहीं इन इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की सर्विसिंग में अच्छा खासा पैसा देना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपके कूलर की सफाई भी हो जाएगी और आपका एक रुपया भी खर्च नहीं होगा। वहीं आप इन आसान तरीकों की मदद से अपने एयर कूलर को चमकाने के साथ उसकी परफॉर्मेंस को भी बेहतर बना सकते हैं।

कूलर में लगे पैड्स और टंकी को अलग कर लें। फिर पाइप की सहायता से इस पर जमी धूल-मिट्टी को साफ कर लें। अब इसे धूप में सुखाकर कपड़े की मदद से पोंछ लें।

वाटर टैंक की करें सफाई

कूलर के वाटर टैंक में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया जमा होते हैं। इसलिए समय-समय पर पानी बदलते रहना चाहिए। ऐसे में कूलर लगाने से पहले बाल्टी में पानी लेकर उसमें बेकिंग सोडा और फिनाइल डालें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसको कूलर की टंकी में डाल दें। इससे मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।

कूलर के पैड्स को धोएं

आजकल कूलर में लगने वाले पैड्स को आप लाकर खुद लगा सकते हैं। साथ ही यह जल्दी खराब भी नहीं होते हैं। अगर पानी खारा न हो तो। इसलिए आप आराम से एक-दो साल तक इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। कूलर की घास या कूलिंग पैड्स गंदे नहीं है, तो उनपर पानी डालकर जमा धूल-मिट्टी को साफ कर लें।

ऑइलिंग करें

इसके साथ ही अगर आप कूलर के मोटर और पंखे में ऑइलिंग नहीं करेंगे, तो इसमें से आवाज आने लगेगी और वह रुक सकता है। ऐसे में आप इसको चलाने से पहले इस पर जमा धूल-मिट्टी को कपड़े से साफ करें। इसलिए इसमें ऑइलिंग करने के बाद ही कूलर को चलाएं।

प्रमुख खबरें

Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य

Narendra Modi ने भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र बनाने पर दिया जोर, अमेरिकी विधेयक पर भारत सतर्क

PM Modi के 76th Birthday पर CM Vijay का संदेश, बोले- Strong India के लिए कर रहे हैं काम

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Yogi Adityanath, अखिलेश और मायावती ने दी बधाई