Deep Sound Sleep: अच्छी और गहरी नींद लेने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स, बेड पर लेटते ही आएगी नींद

By अनन्या मिश्रा | Mar 14, 2025

रात का समय सोने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए सभी को अच्छी और गहरी नींद लेनी चाहिए। क्योंकि यह हमारे शरीर और दिमाग को तरोताजा बनाता है और अगले दिन के लिए तैयार करता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और काम के तनाव के चलते लोगों को पर्याप्त नींद नहीं मिल पा रही है। वहीं धीरे-धीरे यह आदत इंसोम्निया बीमारी बन सकती है। पर्याप्त नींद न लेने से आपके शरीर को तमाम तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की मानें, तो अच्छी और गहरी नींद से शरीर रिपेयर, रिलैक्स और रिजुवनेट होता है। ऐसे में अगर आपको भी सोने में दिक्कत होती है, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

सोने-जागने का नियम बनाएं

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है बहुत ज्यादा दाल खाना, जानें

सही जगह का चुनाव

अच्छी और गहरी नींद के लिए आपके सोने की जगह सही होनी चाहिए। अगर संभव हो तो सोने वाले रूम को अंधेरा, शांत और आरामदायक तापमान पर रखें।

डिजिटल डिवाइस से बनाएं दूरी

इसके साथ ही सोने से पहले कंप्यूटर, टीवी और स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग सीमित करें। क्योंकि यह आपकी नींद को डिस्टर्ब कर सकते हैं। जिससे आपको अगली सुबह थकान व आलस महसूस हो सकता है।

भूलकर भी न करें ये काम

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक रोजाना सोने से पहले कुछ काम करने से बचना चाहिए। जैसे आपको सोने से पहले अधिक कैफीन, अधिक भोजन या फिर शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

एक्सरसाइज

रोजाना थोड़ा व्यायाम जरूर करें और दिन के समय अगर आप फिजिकल एक्टिव रहते हैं। तो इससे आपको रात में अधिक आसानी से नींद आ सकती है।

प्रमुख खबरें

US का पलटवार, जहाज पर Drone Attack के बाद Iran पर दागीं मिसाइलें, तनाव चरम पर

Poonch में Indian Army का बड़ा एक्शन, LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा, एजेंसियां हाई अलर्ट पर

PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

Shani Pradosh Vrat 2026: आज Lord Shiva और शनि देव की कृपा पाने का शुभ योग, जानें Puja Vidhi