वैलेंटाइन डे पर ऐसे हों तैयार कि बस देखते रह जाएं वो, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स

By प्रिया मिश्रा | Feb 07, 2022

हर प्यार करने वाले को वैलेंटाइन डे का इंतज़ार रहता है। इस दिन कपल्स एक साथ समय बिताते हैं और प्यार का इज़हार करते हैं। हर लड़की चाहती है कि वो इतनी खूबसूरत दिखे कि उसका पार्टनर उससे नज़रें ना हटा पाए। अगर आप भी सोच रही हैं कि वैलेंटाइन डे पर कैसे रेडी हों और आपका मेकअप कैसा हो, तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको बताएंगे कि वैलेंटाइन डे पर आप कैसे मेकअप कर सकती हैं -

मेकअप का सबसे पहला स्टेप होता है प्राइमर अप्लाई करना। मेकअप करने से पहले प्राइमर लगाएं इससे आपको एक अच्छा बेस मिलता है और इससे मेकअप ज्यादा देर तक टिका भी रहता है।

फाउंडेशन  

प्राइमर लगाने के बाद अपने चेहरे पर लाइट फाउंडेशन या बीबी-सीसी क्रीम अप्लाई करें। मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से फाउंडेशन को अच्छी तरह ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि बहुत हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल ना करें वरना आपका फेस केकी लगने लगेगा। 


कंसीलर 

अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, पिंपल्स या फाइन लाइन्स हैं तो अपने चेहरे पर कंसीलर लगाएं। ध्यान रखें कि हमेशा ऐसा कंसीलर इस्तेमाल करें जो आपके स्किन टोन से एक टोन लाइटर हो। कंसीलर का इस्तेमाल सिर्फ उन्हीं जगहों पर करें जहां इसकी जरूरत हो।

कॉम्पैक्ट पाउडर और ब्लश 

फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद मेकअप को सेट करने के लिए चेहरे पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। आप चाहे तो अपने गालों पर ब्लश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: नाक के जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

आईलाइनर और मस्कारा

चेहरे पर मेकअप सेट होने के बाद आंखों पर आईलाइनर और मस्कारा लगाएं। अगर आप काजल लगाना चाहती हैं तो अपनी लोअर आईलिड पर काजल भी लगा सकती हैं।

लिपस्टिक 

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा होता है। इसलिए सबसे लास्ट में अपनी आउटफिट से मैचिंग लिपस्टिक लगाएं। अगर आपको डार्क कलर के लिपस्टिक पसंद नहीं है तो आप लाइट या न्यूड लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। आप चाहे तो लिप ग्लॉस या लिप बाम इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश