Hair Care Tips: मानसून में स्कैल्प को साफ रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, वरना हो सकती हैं जूं-लीख

By अनन्या मिश्रा | Jul 08, 2025

बालों की यदि सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो उनसे जुड़ी कई सारी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इनमें जूं-लीख की समस्या शामिल है। यह समस्या मानसून के सीजन में नमी बढ़ने की वजह से होती है। इस मौसम में स्कैल्प चिपचिपी हो जाती है और इस वजह से जूं-लीख हो जाती हैं। इस कारण बालों खुजली होती और जूं एक से दूसरे सिर में भी चले जाते हैं। ऐसे में अगर आपके बालों में भी जूं-लीख हो गए हैं और आप इस समस्या से दूर रहना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

ये टिप्स को करें फॉलो

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको आप अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इन टिप्स की मदद से मानसून में बालों को जूं-लीख को पैदा होने से रोक सकती है। इन टिप्स को फॉलो करने से बाल हेल्दी रहेंगे।

नीम के पतों से बना पेस्ट

जूं-लीख की समस्या खत्म करने के साथ ही स्कैल्प और बालों का हेल्दी होना जरूरी है। इसके लिए आप नीम के पत्तों से बना पेस्ट इस्तेमाल कर सकती हैं।

नारियल तेल

जूं-लीख की समस्या को कम करने में नारियल तेल भी मददगार होता है। इसको बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छे से मसाज करें। फिर एक घंटे बाद शैंपू की मदद से बालों को धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर

जूं और लीख की समस्या से बचने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एप्पल साइड विनेगर को पानी में मिला लें और फिर इसको बालों पर अप्लाई करें। फिर बालों को अच्छे से धो लें। एप्पल साइडर विनेगर के इस्तेमाल से जूं-लीख की समस्या कम होगी। साथ ही इससे आपके बाल भी हेल्दी होंगे।

प्रमुख खबरें

Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री, दिया था जय जवान, जय किसान का नारा

उपचुनाव: CPI(M) ने TVK पर मतदाताओं को नकदी बांटने का लगाया आरोप

Karnataka CEO ने दिए गलत घोषणा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश

Jurgen Klopp की देखरेख में Germany ने दर्ज की पहली जीत, Serbia को 2-0 से हराया