Makeup Hacks: पलकों पर लगे ज्यादा मस्कारा को हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, खराब नहीं होगा मेकअप

By अनन्या मिश्रा | Jun 05, 2024

मेकअप करना हर लड़की और महिला को पसंद होता है। इसलिए हम सभी न जाने कितने तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स को खरीदते हैं। लेकिन मेकअप के दौरान जल्दबाजी करने से कई बार कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाती है। कहीं किसी चीज को गलत तरीके से लगा लेते हैं, तो कभी किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। मेकअप के दौरान यही छोटी-छोटी गलतियां आपके मेकअप की खूबसूरती को बिगाड़ देती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: सूट और साड़ी में पाना चाहती हैं मॉर्डन लुक तो ट्राई करें ये नेकलाइन, परफेक्ट आएगी फिटिंग

मस्कारा लगाने के दौरान की गई गलतियां

आईलैश को घना दिखाने के लिए हम मस्कारा का इस्तेमाल करते हैं। वहीं पलकों को ज्यादा घना दिखाने के लिए बार-बार मस्कारा की कोटिंग करते हैं। लेकिन बार-बार मस्कारा लगाने से पलकें घनी होने की बजाय भद्दी नजर आने लगती हैं। आईलैश पर मस्कारा की 2 से ज्यादा बार कोटिंग नहीं करना चाहिए। जिससे की आपकी आंखें खूबसूरत लगें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मस्कारा पलकों पर एक ही जगह इकट्ठा न हो पाए।

ऐसे हटाएं मस्कारा

ड्राई मस्कारा हटाने के लिए

पलकों पर लगे एक्स्ट्रा मस्कारा को हटाने के लिए कटोरी में नारियल के तेल की कुछ बूंद डालें।

फिर इस तेल में इयरबड्स को डुबोकर हल्के हाथों के दबाव का इस्तेमाल कर पलकों पर लगे एक्स्ट्रा मस्कारा को हटा सकती हैं।

पूरा मस्कारा हटाने के लिए

अगर आप पूरा मस्कारा हटाना चाहती हैं और आपकी आंखें ऑयली हैं, या मस्कारा पूरी तरह सूख गया है। तो आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मेकअप रिमूवर में इयरबड्स को डुबोकर आप आंखों की पलकों पर लगे मस्कारा को हटा सकती हैं।

ऑयली आंखों से मस्कारा हटाने के लिए

अगर आपकी आंखों का ऊपरी हिस्सा ऑयली है। तो पलकों पर लगे मस्कारा को आप गुलाब जल की मदद से हटा सकती हैं।

इसके लिए भी आप इयरबड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे कि आपकी त्वचा और आंखों को नुकसान भी न पहुंचे और आप आसानी से मस्कारा भी हटा सकें।

प्रमुख खबरें

सलमान खुर्शीद ने Rahul Gandhi के बयान का किया समर्थन, Foreign Policy पर उठाए सवाल

EC के कामकाज पर Punjab Assembly में प्रस्ताव पास, गड़बड़ी मिलने पर आपराधिक कार्रवाई की मांग

Festive Season में घंटों लगे Makeup और थकान से Dry Skin न हो, फॉलो करें ये स्किनकेयर टिप्स

Starlink को भारत में न मिले ब्रॉडबैंड लाइसेंस, Swadeshi Jagran Manch ने की केंद्र से मांग