Vastu Tips: लकी नंबर के हिसाब से करें ये वास्तु उपाय, बढ़ेगा धन का प्रवाह

By अनन्या मिश्रा | Jul 24, 2025

घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए व्यक्ति बहुत कुछ करता है। कई स्थानों पर एक साथ काम करता है या फिर तय समय सीमा से ज्यादा काम करता है। जिससे कि वह ज्यादा पैसा कमा सके। वहीं घर की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वह तमाम प्रयास करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अधिक मेहनत के बाद भी जितना कमाया होता है, उसकी बचत नहीं हो पाती है, बल्कि पैसा आता भी है और चला भी जाता है।

आखिर में व्यक्ति पैसों की तंगी से जूझता है। लेकिन साल 2025 में ऐसा न हो कि इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपनी लकी नंबर के अनुसार वास्तु का उपाय करना होगा। ऐसे में आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं और फाइनेंशियल ग्रोथ पा सकते हैं।

पैसा बढ़ाने के लिए वास्तु टिप्स

साल 2025 का अंक है 9 यानी कि 2+2+0+5=9 जो कि मंगल ग्रह का प्रतिनिधत्व करता है। ऐसे में आपके जो भी काम साल 2025 में अधूरे रह गए थे वह अब पूरे हो जाएंगे और आपकी धन के मामले में वृद्धि भी होगी।

लकी नंबर 1

साल 2025 में अपने घर में मौजूद सोना, चांदी और यहां तक की पैसों को भी दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होगी।

लकी नंबर 2

किचन की उत्तर-पूर्व दिशा में रोजाना अलसी के तेल का दीपक जलाएं। इससे धन का प्रवाह बढ़ेगा और धन आकर्षित भी होगा।

लकी नंबर 3

रोजाना पश्चिम दिशा में कपूर जलाएं। इस उपाय को करने से धन बाधित करने वाले दोष दूर होंगे और आय में भी वृद्धि होगी।

लकी नंबर 4

घर के बीचों-बीच में जेड प्लांट स्थापित करें। इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

लकी नंबर 5

आपको अपने घर में कामधेनू की प्रतिमा लगानी चाहिए और रोजाना उसकी पूजा करनी चाहिए। इस उपाय को करने से पैसों की तंगी दूर होगी।

लकी नंबर 6

घर के मुख्य द्वार पर नमक की पोटली बांधे। लेकिन बड़ी पोटली नहीं बांधनी है, बल्कि छोटी सी पोटली बांधनी है।

लकी नंबर 7

घर की दसों दिशाओं में रोजाना लोबान या गुग्गल धूप का धुआ करें। इससे तरक्की के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

लकी नंबर 8

सफेद, हल्के नीले या क्रीम रंग के कपड़ों को अधिक पहनें। यह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।

लकी नंबर 9

इन लोगों को अपने घर में बहते हुए जल को दर्शाती हुई तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाएं। इस उपाय को करने से रुका हुआ या अटका धन वापिस मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Iran का परमाणु सपना हुआ चकनाचूर! Benjamin Netanyahu का दावा- अब मिसाइल बनाने के लायक नहीं बचा तेहरान

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।