Malmas Vastu Tips: अधिकमास के समापन से पहले वास्तु के इन टिप्स को करें फॉलो, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

By अनन्या मिश्रा | Aug 18, 2023

हमारे सौर मंडल और चंद्र कैलेंडर पर आधारित हिंदू कैलेंडर को संतुलित करने के लिए मलमास को एक अधिक मास की तरह देखा जाता है। एक सौर मंडल के हिसाब से 1 साल में 365 दिन होते हैं। वहीं चंद्र आधारित कैलेंडर में 1 साल 354 दिनों में पूरा हो जाता है। इसलिए उनकी बराबरी के लिए हर तीसरे साल में एक अतिरिक्स माह जोड़ा जाता है। इस हिसाब से मलमास वाले साल में 12 की जगह 13 महीने होते हैं। इस अतिरिक्त महीने को ही मलमास यानी की अधिक मास कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Adhikmaas 2023: अधिकमास में इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ, भगवान विष्णु की कृपा से होंगे मालामाल

मलमास में जरूर करें दान

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अधिकमास में दान-पुण्य करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। इस महीने गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन व पैसे दान में देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, अधिक मास में सोने-चांदी व पीतल आदि का दान करना शुभ माना जाता है। अगर आप किसी मीठी चीज का दान करते हैं तो आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा आप मंदिर में सफेद वस्तु का दान कर सकते हैं। मलमास में किए गए यह दान आपके लिए शुभ साबित होते हैं।

मुख्य द्वार के लिए वास्तु उपाय 

मान्यता के अनुसार, अधिकमास में घर के मुख्य द्वार पर विशेष चिह्न बनाने से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। आप चाहें तो घर के मुख्य द्वार पर हल्दी व कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह भी बना सकती हैं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी और मुख्य द्वार में समृद्धि आएगी। मुख्य द्वार को गंदा नहीं रखना चाहिए। मुख्य द्वार को आप रंगोली या फूलों से सजा सकती हैं। इससे हमेशा आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। घर के मुख्य द्वार पर स्वस्थ व जीवंत पौधे भी रख सकते हैं।

उत्तर दिशा में करें ये वास्तु उपाय  

अपने घर व कार्यस्थल की उत्तर दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर से जुड़ा होता है। ऐसे में उत्तर दिशा को साफ रखने से समृद्धि का वास होता है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती हैं। उत्तर दिशा में विशेष चिह्न बनाने से धन और प्रचुरता आती है। आप चाहें तो उत्तर दिशा में उगते हुए सूर्य की तस्वीर भी लगा सकती हैं। इसके अलावा बहती हुई नदी व झरने की तस्वीर भी शुभ मानी जाती है। इससे आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती हैं।

इन रंगों से सजाएं घर 

अगर आप भी अधिकमास में समृद्धि पाने के लिए कुछ विशेष वास्तु उपाय खोज रहे हैं। तो आप इस महीने अपने घर को विशेष रंगो से सजा सकते हैं। आप अपने घर को बैंगनी, हरे और सुनहरे रंगों से सजा सकते हैं। क्योंकि वास्तु के अनुसार, इन रंगों को धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाले रंग माने जाते हैं। आप चाहें तो इन रंगों के पर्दे व बेडशीट आदि भी लगा सकती हैं।

तुलसी की करें पूजा 

अधिकमास में तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान आप तुलसी की पूजा के साथ ही आरती भी करती हैं, तो आपको देवी तुलसी के साथ ही जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है। तुलसी के पेड़ में नियमित रूप से जल अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तुलसी के गमले को अच्छे से साफ करने के बाद इस पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे आप पर भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा बनी रहेगी।

घर में लाएं लाफिंग बुद्धा 

अगर आप अधिक मास में अपने घर में लाफिंग बुद्धा को रखती हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लाफिंग बुद्धा को घर के मुख्य द्वार से भीतर की तरफ मुंह करके रखना चाहिए। यह उपाय मां लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करता है, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। अग आप भी इन उपायों को अधिकमास में आजमाती हैं, तो आपका घर सदैव सुख-समृद्धि व खुशहाली से भरा रहेगा।

प्रमुख खबरें

Kanwar Yatra 2026: 30 जुलाई से बम-बम भोले की गूंज, जानें इस Holy Journey का धार्मिक महत्व

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 21 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, प्रशांत किशोर समेत 26 उम्मीदवार मैदान में

सांसदों की संख्या बढ़ाने के बजाय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए सरकार: उद्धव ठाकरे