Beauty Tips: रात में सोने से पहले अपनाएं ये Night Routine, सुबह चेहरे पर आएगा Natural Glow

By अनन्या मिश्रा | Jul 27, 2026

गर्मियों के मौसम में धूप, धूल और पसीना आदि स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। घर से बाहर निकलने से पहले आप स्किन की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती हैं। लेकिन अक्सर लोग रात को स्किन केयर करना नजरअंदाज कर देते हैं। इससे स्किन में रूखापन, खिंचाव, कालापन और टैन जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात में स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Expert Advice: महंगे ब्रांड्स को छोड़ें, मानसून के लिए घर पर तैयार करें Natural Makeup Setting Spray

क्लीजिंग

रात को घर वापसी के बाद बार-बार पानी से फेस धोने से चेहरा और खराब हो जाता है। इसलिए पानी से मुंह धोने के बाद हल्के क्लींजर से फेस को साफ करें। इससे स्किन की साफ रहेगी और ड्राई भी नहीं रहेगी।

टोनिंग

कई महिलाएं टोनिंग को नॉर्मल मानती हैं। लेकिन रात को टोनर का इस्तेमाल करने से स्किन पोर्ट टाइट होते हैं, स्किन फ्रेश रहती है और ऑयल कंट्रोल होता है।

मॉइश्चराइजर

सुबह की तरह रात को सोने से पहले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। कई लोग गर्मियों में मॉइस्चराइजर को स्किप कर देते हैं, क्योंकि पसीना आता है। लेकिन स्किन को हर मौसम में हाइड्रेशन चाहिए होता है। इसलिए लाइट और नान-ग्रीसी वाला मॉइश्चराइजर इस्तेमाल कर सकती हैं।

बेड टाइम स्किन केयर

स्किन केयर का मतलब सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से नहीं होता है। इसमें नियमित रूप से स्किन की देखभाल करना, सही डाइट लेना, हाइड्रेट रहना और स्किन केयर के समय समय निकालना ही मूल मंत्र है। इसलिए प्रयास करें कि फेस पर घरेलू प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा करें। इससे आपके फेस को ठंडक मिलेगी और नेचुरल ग्लो आएगा।

गर्म मौसम में स्किन केयर

गर्म मौसम में पके केले या तरबूज में दूध पाउडर और शहद मिलाकर फेस पर अप्लाई करें। इससे स्किन पर नमी आएगी और बेजान चेहरा फिर से खिल उठेगा।

टमाटर के रस में ओटमील मिलाकर फेस पर लगाएं। इससे स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और डेड स्किन हटती है।

फेस पर आलू या खीरे की स्लाइस रगड़ने से स्किन को ठंडक मिलती है और ग्लो वापस आता है।

उमस या नमी वाले मौसम का स्किन केयर

मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और चने के आटे को एक साथ मिलाकर फेस पैक बना लें। फिर इससे चेहके को साफ करें। इस फेस पैक को लगाने से एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है।

फेस के ब्लैकहेड्स हटाने के और ग्लो लगाने के लिए पपीते का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सनबर्न और टैन के लिए

अगर टैन और सनबर्न की वजह से आपकी स्किन खराब हो गई है, तो आप कुछ स्किन केयर टिप्स आजमा सकती हैं।

लैवेंडर ऑयल में ठंडा दूध या पानी मिलाकर लगाने से सनबर्न से राहत मिलती है।

ओटमील और दही का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग हटती है। साथ ही इससे फेस पर ग्लो भी आता है।

गर्मियों में कोई भी स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से पहले ज्यादा जरूरी अपनी स्किन टाइप को समझना है। आपकी स्किन कैसी है, आप जहां रहती हैं वहां पर गर्मी कैसी है। दिनभर आपकी त्वचा कैसी प्रतिक्रियाएं देती हैं। यह सारी चीजें हेल्दी स्किन के लिए जानना जरूरी होता है। वहीं सही बेड टाइम रूटीन फॉलो करने से और कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से आपके फेस पर नेचुरल ग्लो बना रहता है।

मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें

गर्मियों में सूर्य से बचना जरूरी है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन को मॉइस्चराइजर के ऊपर लगाना न भूलें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो अल्कोहल फ्री, टाइटेनियम डाइऑक्साइड या जिंक ऑक्साइड वाली सनस्क्रीन युक्त मॉइस्चराइजर चुन सकती है। इसस सूरज की युवी किरणों से बेहतर बचाव होता है।

प्रमुख खबरें

World Cup 2027 के लिए Farokh Engineer की सलाह: रोहित-वैभव की ओपनिंग जोड़ी और Gill को मिडिल ऑर्डर में मौका

Dubai-Mumbai Indigo Flight की Rajkot में Emergency Landing: कार्गो होल्ड में धुआं दिखने से मचा हड़कंप

स्पोर्टी लुक और दमदार फीचर्स के साथ आई नई TVS Apache RTR 200 4V, कीमत भी चौंकाएगी

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपये हुआ