Expert Advice: महंगे ब्रांड्स को छोड़ें, मानसून के लिए घर पर तैयार करें Natural Makeup Setting Spray

DIY Cucumber Setting Spray
AI Image

मानसून की नमी और पसीने के कारण मेकअप खराब होने की समस्या का समाधान प्राकृतिक अवयवों के संयोजन में निहित है। खीरे और गुलाब जल से निर्मित यह होममेड सेटिंग स्प्रे त्वचा को ठंडक देने के साथ मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखता है। मानसून स्किन केयर और नेचुरल मेकअप जैसे कीवर्ड्स इसकी उपयोगिता को रेखांकित करते हैं।

मानसून के दौरान चेहरे पर काफी प्रभाव देखने को मिलता है। इस  दौरान फंगल इंफेक्शन का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में आपको स्किन केयर करना काफी जरुरी होता है। अक्सर देखा जाता है कि मानसून के समय मेकअप लॉन्ग लास्टिंग बिल्कुल भी नहीं चलता है। इसलिए आप खीरे की मदद से मेकअप सेटिंग स्प्रे बना सकते हैं। अभी तक आपने खीरा से टोनर या फेस पैक बनाया होगा। हालांकि, अब आप कूलिंग मेकअप सेटिंग स्प्रे बनाएं। 

दरअसल, बरसात के मौसम में चिपचिपाहट, पसीने और नमी के कारण मेकअप बहने लगता है। ऐसे में मेकअप को लॉक करने के लिए अब घर पर ही नेचुरल मेकअप सेटिंग स्प्रे बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं।

होममेड सेटिंग स्प्रे के लिए सामग्री

-2 से 3 ताजे खीरे

-कुछ बूंदें गुलाब जल

-2-3 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

-आधा कप ठंडा या फिल्टर किया हुआ पानी

होममेड सेटिंग स्प्रे बनाने की विधि

खासतौर पर घर पर बना हुआ यह सेटिंग स्प्रे न केवल किफायती है बल्कि इसमें मौजूद नेचुरल चीजों का त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं। इसको तैयार करने के लिए आप बस इन स्टेप्स को फॉलो करें-

 - इसके लिए आप खीरों को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

 - फिर इन्हें ब्लेंडर में पीस कर छलनी की मदद से सारा जूस छानकर एक कटोरी में निकाल लें।

 - खीरे के इस जूस में गुलाब जल और लैवेंडर ऑयल को मिक्स करें।

 - फिर इसमें थोड़ा-सा ठंडा पानी डालें और चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

 - अब आप तैयार लिक्विड को एक साफ स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

- जब भी आप मेकअप करें, तो इसका इस्तेमाल जरुर करें।

होममेड सेटिंग स्‍प्रे कैसे लगाएं?

गौरतलब है कि सेटिंग स्प्रे बना लेना ही काफी नहीं इसके लिए सही तरीके से अप्लाई करना भी काफी जरुरी है। यदि आप इस तरीके से इस्तेमाल करेंगी, तो आपका मेकअप काफी लंबे समय तक शाइन करेगा।

 - जब आपका पूरा मेकअप कम्प्लीट हो जाए, तो बोतल को अपने चेहरे में लगभग 8 से 10 इंच की दूरी पर रखें और 2 से 3 बार हल्के से छिड़कें।

 - स्प्रे करते समय शुरुआत माथे से करें और धीरे-धीरे इसे चिन तक लेकर आएं।

 - वैसे आप इसे रिफ्रेशिंग फेस मिस्ट के तौर पर भी छिड़क सकती हैं।

 - इससे आपकी त्वचा खिली-खिली और तरोताजा दिखाई देगी।

इन बातों का रखें ध्यान

- चेहरे पर ज्यादा स्प्रे का इस्तेमाल न करें, वरना मेकअप गीला हो जाएगा।

 - इसको आप फ्रिज में 3 से 4 दिनों तक स्टोर करके इस्तेमाल कर सकती हैं।

 - ताजा बनाकर इसका यूज करें।

 - जब आप पहली बार इस्तेमाल करें तो एक बार कलाई या गर्दन पर पैच टेस्ट जरुर कर लें।

 - यदि आपको किसी तरह की जलन या खुजली न हो, तो इसको चेहरे पर लगाएं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़