By अनन्या मिश्रा | Jun 04, 2025
गुरु ग्रह कमजोर होने पर
गुरुवार को करें ये उपाय
लाल किताब में गुरु ग्रह को शुभ करने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जातक की कुंडली में गुरु ग्रह शुभ फल देता है। गुरुवार के दिन केसर का उपयोग करना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर गुरुवार के दिन आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो माथे पर हल्दी और केसर का तिलक जरूर लगाएं। इस उपाय को करने से हर कार्य में सफलता मिलती है और दुखों से भी मुक्ति मिलती है। हर गुरुवार को यह उपाय करने से जीवन में पॉजिटिविटी आती है।
इसका साथ ही जो व्यक्ति जीवन में एक के बाद एक समस्या का सामना कर रहे हैं, तो उनको गुरुवार के दिन रात में सोने से पहले अपने सिरहाने के नीचे पानी से भरा पात्र रखना चाहिए। इसको रातभर के लिए वहीं रखा रहने दें और फिर सुबह के समय यह पानी किसी पेड़ की जड़ में जाल दें। आप चाहें तो इस जल को बबूल के पेड़ में भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होता है और अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। इस उपाय को करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और नौकरी में आने वाली बाधाएं भी खत्म हो सकती हैं। वहीं व्यक्ति को जीवन में तरक्की हासिल होती है।
इन चीजों का करें दान
लाल किताब के मुताबिक गुरुवार के लिए खास चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जातक को जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साथ ही हल्दी और पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। वहीं संभव हो तो गुरुवार के दिन सोने का दान करें। इससे जातक की सोई हुई किस्मत चमक सकती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
गुरुवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को चने की दाल, केला, हल्दी या पीला अनाज दान करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। वहीं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। गुरुवार को यह उपाय करने से जातक पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और वैवाहिक जीवन से आने वाली समस्याएं भी खत्म होती हैं। इससे जातक के जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती। हर गुरुवार को यह उपाय करना चाहिए।
इसके अलावा गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें और दीपक जलाएं। वहीं सुहाग का सामान अर्पित करें। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति की आयु लंबी होती है। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।