भिंडी का चिपचिपापन होगा खत्म, South Indian महिला का ये Secret Kitchen Hack हुआ Viral

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 22, 2026

हर भारतीय घर में भिंडी का सेवन करना बेहद पसंद किया जाता है। इस सब्जी को बड़े ही चाव से खाया जाता है। कुरकुरी भिंडी हो, मसाला भिंडी या फिर सिंपल भिंडी फ्राई, इन सब का नाम सुनते ही सबके मुंह पानी जरुर आ जाता है। हर घर में छोटे से लेकर बड़े भिंडी की सब्जी को खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन जब भिंडी बनाते हैं, तो इसके चिपचिपापनया लिसलिसा होने से हम सभी परेशान हो जाते हैं। अक्सर इसको काटते समय या पकाते समय निकालने वाला चिपचिपा पदार्थ से हम सभी परेशान हो जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए साउथ इंडियन महिला ने बताया एक आसान ट्रिक। सोशल मीडिया पर 'JustlikeAmmaCooks' नाम के अकाउंट पर वे अक्सर कुंकिग वीडियो शेयर करती है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं भिंडी पकाते समय दही डालने से क्या होगा?

जैसा कि भिंडी के अंदर एक प्राकृतिक गाढ़ा और चिपचिपा लिक्विड होता है जिसे 'म्यूसिलेज' कहा जाता है। जब भिंडी को काटा या पकाया जाता है, तो यह बाहर आने लगता है। इसलिए जब भी आप भिंडी को फ्राई करें, तो उस समय थोड़ा ताजा दही डालें, तो दही में मौजूद एसिड इस चिपतिपे पदार्थ के साथ रिएक्शन करता है। एसिड के संपर्क में आते ही लिसलिसापन पूरी तरह टूट जाता है और फिर भिंडी की सब्जी एकदम खिली-खिली बनती है। 

गजब का होता है स्वाद

असल में दही डालने के बाद दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि भिंडी के साधरण स्वाद को रिच और गजब का फ्लेवर मिल जाता है। वैसे साउथ में व्यंजनों में खटास के लिए अक्सर इमली या दही का इस्तेमाल किया जाता है। जब फ्राई भिंडी में दही मिल जाता है, तो यह सब्जी को एक हल्का, मखमली और चटपटा स्वाद मिल जाता है। 

भिंडी का रंग रहता है एकदम हरा और फ्रेश

कई बार होता है कि कड़ाही में ज्यादा देर तक भिंडी फ्राई होने से उसका रंग काला या गहरा भूरा हो जाता है। जिससे सब्जी दिखने में बेकार लगती है। हालांकि दही डालने से भिंडी का नेचुरल हरा रंग बना रहता है। गौरतलब है कि दही का एसिडिक नेचर भिंडी के रंग को उड़ने नहीं देता, जिससे पकने के बाद भी आपकी सब्जी फ्रेश और टेस्टी बनीं रहती है।

इसके साथ ही भिंडी का चिपचिपा दूर करने के लिए आप इसे ज्यादा तेल में डीप फ्राई न करें, इसके जगह आप कम तेल में बनाए, जिससे आपकी भिंडी परफेक्ट बनती है।

दही डालने का सही समय और तरीका

आपको बता दें कि, भिंडी में दही डालने का भी एक सही नियम है। भिंडी को कड़ाही में डालते ही तुरंत दही न डालें। पहले भिंडी को तेल में डालें और मसालों के साथ ही 4 से 5 मिनट के लिए मीडियम आंच पर हल्का भून लीजिए। भिंडी आधी पक जाए तब आंच को आप धीमा कर सकते हैं। इसके बाद एक से दो चम्मच अच्छी तरह फेंटा हुआ दही मिलाएं। दही डालने के बाद सब्जी को लगातार एक मिनट तक चलाएं ताकि दही फटे नहीं। फिर इसको ढककर या खुला रखकर भिंडी को क्रिस्पी होने तक जरुर पकाएं। 

प्रमुख खबरें

भारत की बेटियां संभाल रहीं युद्ध की कमान, Bhawana Kanth बनीं देश की पहली Top Gun Pilot, Captain Shivani Sehrawat ने संभाला Army Chief के ADC का पद

Monsoon Health Tips: सावन में कमजोर Digestion को दुरुस्त रखेंगे ये Food Habits और Diet

Delimitation Bill 2026 | क्या लोकसभा में पास होगा परिसीमन बिल? DMK ने रखीं 3 शर्तें, समर्थन मिलते ही NDA के करीब होगा बहुमत का आंकड़ा

Shiv Bhakti और Discipline का महीना सावन, तामसिक भोजन से दूरी क्यों है जरूरी