Food Joints: दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर मिलता है रात भर खाना,कम दामों में ले सकते हैं जायकेदार पराठों का स्वाद

By सूर्या मिश्रा | Jan 11, 2023

रात में दोस्तों के साथ घूमते हुए भूख लगती है और सारे रेस्टोरेंट बंद होते हैं। यह परेशानी अक्सर बहुत से लोगों के साथ होती है। लेकिन अगर आप दिल्ली एनसीआर में हैं तो आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आपको रात भर स्वादिष्ट खाना मिल सकता है। आइये जानते है कौन सी है वो जगहें-
 
एम्स मेट्रो स्टेशन

अगर आप दिल्ली एम्स में इलाज के लिए जा रहें है या किसी काम से जा रहें है तो आपको खाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां बहुत से छोटे रेस्टोरेंट्स हैं जहां हर समय खाना मिल सकता है। यह रेस्टोरेंट कभी बंद नहीं होते हैं।

पुरानी दिल्ली के कबाब

अगर आप कबाब खाने के शौक़ीन हैं तो पुरानी दिल्ली के हौज काजी गली की कुछ दुकानें हैं जो रात भर खुली रहती हैं। यहां आप बहुत कम दामों में रुमाली रोटी और कबाब का स्वाद ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग

Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत

Bihar विधान परिषद उपचुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दरार की अटकलें खारिज

Nike के Shares में 8.5% की गिरावट, 2.5 Billion Dollar बचाने को छंटनी की तैयारी