Beard Growth Tips: पुरुषों के लिए वरदान हैं ये फूड्स, टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ने के साथ जल्द आने लगेगी हैवी बीयर्ड

By अनन्या मिश्रा | Sep 19, 2023

टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के लिए एक बहुत जरूरी हार्मोन होता है। इसकी कमी होने पर पुरुषों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। टेस्टोस्टेरोन की कमी होने पर पुरुषों में पिता बनने में परेशानी, सेक्स संबंधी समस्याएं, स्पर्म काउंट कम होना, मांसपेशियों और बालों का विकास ठीक से न होने के साथ ही कई समस्याएं होती हैं। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बालों की वृद्धि के लिए भी काफी अहम होता है। कई पुरुषों के चेहरे पर बाल या बीयर कम होते हैं। जिसके पीछे हार्मोन का शरीर में असामान्य लेवल जिम्मेदार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए मेथी के बीज महिलाओं के लिए हैं वरदान, ऐसे करें इस्तेमाल

बता दें कि डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन भी दाढ़ी के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन जब पुरुषों के शरीर में किसी में से दोनों हार्मोन्स का स्तर सामान्य या ज्यादा होता है। इससे पुरुषों में दाढ़ी का विकास तेजी से होता है। हैवी बीयर्ड और टेस्टोस्टेरोन बढ़ाए जाने के लिए आप कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

संतुलित आहार

पुरुषों को अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करना चाहिए। आपको अपनी डाइट में कार्ब्स, फैट्स और प्रोटीन के साथ ही अन्य जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए।

ना लें तनाव

तनाव अधिक लेने से यह आपके शरीर में टेस्टोरोन हार्मोन को प्रभावित करता है। इससे यौन संबंधी समस्याओं के अलावा अन्य समस्याएं देखने को मिलती है। इसलिए तनाव ना लें।

अच्छी नींद है जरूरी

शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली गहरी और अच्छी नींद लेना जरूरी होता है। यह शरीर के विकास, हार्मोन्स के संतुलन और रिकवरी में भी अहम भूमिका निभाती है। 

एक्सरसाइज

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए डेली रूटीन में एक्सरसाइज शामिल करना चाहिए। वेट ट्रेनिंग या हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने से आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल में काफी तेजी से वृद्धि होती है।

शराब और अनहेल्दी फूड

खराब और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण भी टेस्टोस्टेरोन प्रभावित होता है। इसलिए जंक, प्रोसेस्ड और तले-भूने फूड्स का सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला