फुटबाल क्लब के चिकित्सक ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

रीम्स (फ्रांस), फ्रांसीसी फुटबाल क्लब रीम्स के चिकित्सक बर्नार्ड गोंजालेज ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद आत्महत्या कर ली। रीम्स क्लब ने बयान में कहा, ‘‘बर्नाड गोंजालेज की मौत से रीम्स को गहरा सदमा पहुंचा है। केवल क्लब ही नहीं रीम्स के सैकड़ों लोग भी इससे आहत हैं। ’’

रीम्स के मेयर अर्नार्ड रोबिनेट ने कहा कि वह 60 वर्षीय गोंजालेज के आत्महत्या करने से वाकिफ हैं जो कि पिछले 20 साल से क्लब के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि डाक्टर गोंजालेज ने एक पत्र छोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। मैं सदमे में हूं क्योंकि मैं पिछले कई वर्षों से उन्हें जानता था। ’’ फ्रांस में कोरोना वायरस के कारण 8,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह