एमेच्योर फुटबॉल के लिए नई लीग आयोजित करेगा फुटबॉल दिल्ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

नई दिल्ली। दिल्ली को फुटबॉल की राजधानी बनाने के लक्ष्य को साथ फुटबॉल दिल्ली ने एक नए सी-डिविजन के गठन की घोषणा की है। यह पूरी तरह एमेच्योर फुटबॉलर्स को समर्पित होगा। इस डिविजिन में शामिल टीमें संगठित तरीके से इस खेल में शामिल हो सकेंगी। रविवार को को हुए अपनी कार्यकारिणी की बैठक में फुटबॉल दिल्ली ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि वह गैर-सम्बंद्ध टीमों के लिए इस सीजन में एक नया लीग लॉन्च करेगी। इस लीग की शुरुआत के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की टीमों को फायदा होगा।

सी-डिविजन लीग में कोई भी टीम खेलने का आवेदन कर सकती है। जो टीम इस लीग में जीतेगी, उसे बी-डिविजिन लीग में खेलने का मौका मिलेगा लेकिन इसके लिए उस टीम को इसके लिए जरूरी योग्ताओं को पूरा करना होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस लीग में 20-22 टीमें हिस्सा लेंगी और इससे उन टीमों को एक आधिकारिक प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा, जो अब तक ऐसा करने से वंचित रही हैं।

इसे भी पढ़ें: ICC ने जोनाथन हाल को अपना वकील नियुक्त किया

फुटबॉल दिल्ली के अघ्यक्ष साजी प्रभाकरन ने कहा कि इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हमने इस खेल से जुड़ी तमाम प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का फैसला किया है और इसी के तहत हम नई लीग शुरू करने जा रहे हैं। ‘‘यह लीग अपने तरह की इकलौती होगी और इसमें शौकिया फुटबालर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ये सभी लीग फारमेट में खेलेंगे और इन सबको एक व्यवस्थित टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव प्राप्त होगा।’’

इसे भी पढ़ें: रोनाल्डो का बड़ा खुलासा, कहा- मेस्सी ने मुझे बेहतर खिलाड़ी बनाया

साजी ने कहा कि ऐसा करते हुए हम न सिर्फ एक स्वस्थ और मजबूत फुटबाल को प्यार करने वाला देश बनाना चाहते हैं बल्कि हमारा प्रयास यह भी है कि हम इस लीग के माध्यम से नई प्रतिभाओं को सामने लाएं और भविष्य में भारतीय फुटबाल में कुछ योगदान देने का प्रयास करें। इस लीग से जुड़ा विस्तृत ब्यौरा 15 सितम्बर तक जारी किया जाएगा। इसके अलावा कार्यकारी समिति ने यह भी फैसला किया कि दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ फुटबॉल टीमें इस सीजन में बी-डिविजन लीग में हिस्सा ले सकती हैं। इस साल चार टीमों को बी से ए-डिविजन में प्रोमोट किया गया है। ए-डिविजन का अगामी सीजन 27 सितम्बर से शुरू हो रहा है।

प्रमुख खबरें

India- Bangladesh Relations में दरार! बांग्लादेश ने भारत के स्पष्टीकरण को नकारा, PM के सलाहकार को रोकने पर जताई कड़ी नाराज़गी

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत