इगोर स्टिमक ने भुवनेश्वर शिविर के लिये 15 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024

भारतीय सीनियर पुरूष टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को कुवैत और कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन दूसरे दौर के मुकाबलों के लिये 15 संभावित खिलाड़ियों की दूसरी सूची जारी की। पहली सूची शनिवार को जारी की गई थी। पहली सूची में शामिल 26 खिलाड़ी भुवनेश्वर में 10 मई से अभ्यास शुरू करेंगे।

भारत ग्रुप ए में चार मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें तीसरे दौर में पहुंचेंगी और एएफसी एशियाई कप का टिकट कटायेंगी।

संभावित खिलाड़ियों की सूची :

गोलकीपर : पी तेमपा लाचेंपा, विशाल कैथ डिफेंडर : आकाश मिश्रा , अनवर अली, मेहताब सिंह, राहुल भेके, शुभाशीष बोस, मिडफील्डर : अनिरूद्ध थापा, दीपक टंगड़ी, लालेंगमाविया राल्टे, लालियांजुआला छांगटे, लिस्टन कोलासो, सहल अब्दुल समद।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एजुकेशन कंसल्टेंट और अभ्यर्थी का पिता अरेस्ट

Yudh Abhyas 2026: Indian Army और US Army का 22वां एडिशन शुरू, जॉइंट ट्रेनिंग जारी

Indo-Pacific में स्थिरता के लिए साथ आए भारत और Japan, रक्षा तकनीक सहयोग पर दिया जोर

UNSC में व्यापक सुधार की मांग, New York में Veto पर बोले MEA सचिव Sibi George