फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मार्केज का लक्ष्य भारत-वियतनाम मैत्री मैच में जीत हासिल करना

By Prabhasakshi News Desk | Oct 12, 2024

नाम दिन्ह (वियतनाम) । भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मार्केज वियतनाम के खिलाफ़ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में अपनी पहली जीत की तलाश में होंगे। पहले यह तीन देशों का टूर्नामेंट था लेकिन लेबनान ने इससे हट गया। मार्केज के मुख्य कोच के रूप में अब तक के दो मैचों में भारत ने मॉरीशस के खिलाफ ड्रॉ खेला और पिछले महीने हैदराबाद में इंटरकांटिनेंटल कप में सीरिया से 0-3 से हार गया। इससे मार्केज शनिवार को अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब होंगे। 

मार्केज ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे लिए वियतनाम में खेलना बहुत अच्छा है। यह ऐसी टीम है जो पहले भी विश्व कप क्वालीफायर के अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और हम हाल के वर्षों में उनके विकास के बारे में जानते हैं। वह हमारे लिए एक कठिन प्रतिद्वंद्वी होगी, लेकिन मुझे लगता है कि यह उनके लिए भी उतना ही कठिन होगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi