दिग्गज फुटबॉलर दुष्कर्म केस में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई साढ़े चार साल की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2024

 ब्राजील के स्टार फुटबॉलर दानी एलवेस को गुरुवार को बार्सिलोना की अदालत में एक महिला से यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया और उन्हें साढ़े चार साल जेल की सजा सुनाई गयी। तीन न्यायाधीश की पीठ ने इस महीने तीन दिन की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।

सजा के बाद अदालत ने आदेश दिया कि 40 वर्षीय एलवेस पर पांच साल तक निगरानी रखी जायेगी ताकि वह पीड़िता से संपर्क नहीं करें। अदालत ने पाया कि एलवेस ने 31 दिसंबर 2022 की सुबह बार्सिलोना के नाइटक्लब के बाथरूम में पीड़िता का बलात्कार किया था। एलवेस ने महिला से बलात्कार से इनकार किया है और अदालत में कहा, ‘‘मैं इस तरह का आदमी नहीं हूं। ’ इस फैसले के खिलाफ अपील की जा सकती है। एलवेस 20 जनवरी 2023 में गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं और उनकी जमानत की अर्जी भी खारिज कर दी गयी थी।

एलवेस ने एलीट क्लबों जैसे बार्सिलोना, युवेंटस और पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलते हुए दर्जनों खिताब जीते हैं। उन्होंने ब्राजील को दो कोपा अमेरिका ट्राफी दिलाने में मदद की थी। 38 साल की उम्र में उन्होंने देश को ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया था। वह तीन विश्व कप में खेले लेकिन सिर्फ यही खिताब नहीं जीत सके हैं। जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तो वह मेक्सिको के क्लब प्यूमास के साथ थे। प्यूमास ने तुरंत उनका अनुबंध खत्म कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर