Top Engineering Universities in Asia: बेहतर करियर के लिए UK-US नहीं, एशिया की इन टॉप यूनिवर्सिटीज से करें इंजीनियरिंग

By अनन्या मिश्रा | Oct 16, 2025

भारत में इंजीनियरिंग का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। इसी क्रेज के चलते हर साल लाखों की संख्या में छात्र JEE एग्जाम में शामिल होते हैं। वहीं जिन छात्रों को JEE स्कोर के आधार पर भारत के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला नहीं मिल पाता है, वह फिर विदेश का रुख करते हैं। आमतौर पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भारतीयों की पहली पसंद अमेरिका रहा है। वहीं कुछ भारतीय स्टूडेंट्स ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में जाते हैं। तो वहीं कुछ छात्र बीटेक की पढ़ाई के लिए यूरोपीय देश भी जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Scheme for Students: तमिलनाडु में कॉलेज छात्रों की बल्ले-बल्ले, अब हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, स्टालिन सरकार की सौगात

टॉप-10 इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय

अगर आप भी एशिया की टॉप इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसका जवाब आपको क्यूएस वर्ल्ड विश्वविद्यालय रैंकिंग में मिलेगा। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी बाय सब्जेक्ट रैंकिंग में आपको इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज की लिस्ट देखने को मिलेगी। वहीं आज हम आपको एशिया में बीटेक करने के लिए टॉप 10 इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गुआ यूनिवर्सिटी (चीन)

कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (दक्षिण कोरिया)

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (सिंगापुर)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (भारत)

नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी सिंगापुर (सिंगापुर)

द यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो (जापान)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (भारत)

शंघाई जिआओ टोंग यूनिवर्सिटी (चीन)

पेकिंग यूनिवर्सिटी (चीन)

झेजियांग यूनिवर्सिटी (चीन)

अगर आप भी एशिया में रहकर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो आप ऊपर बताई गई यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना चाहिए। बता दें कि इन संस्थानों की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आप कई तरह के इंजीनियरिंग के कोर्स कर सकते हैं। जिनमें सिविल, मैकेनिकल, केमिकल और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग शामिल है।

प्रमुख खबरें

RSS पथ संचलन के लिए जरूरी मंजूरी ले, पुलिस सेवक नहीं: Priyank Kharge

RBI MPC Meeting: महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच चार साल बाद रेपो दर 5.50 प्रतिशत हुई

MDMK सांसद Durai Vaiko का दावा, ठेकों में कमीशन रुके तो तमिलनाडु का 13 लाख करोड़ कर्ज घटेगा

HD Fire Protect की बाजार में मजबूत शुरुआत, निर्गम मूल्य से 13 फीसदी ऊपर बंद हुआ शेयर