Astrology Upay: धन लाभ के लिए जरूर करें दीपक के ये 5 उपाय, घर में बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By अनन्या मिश्रा | Dec 13, 2024

भारतीय संस्कृति में दीपक को शुभता, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाना न सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा माना जाता है। बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को भी आमंत्रित करने का उपाय होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दीपक का सही उपयोग करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। पूजा के साथ ही कई अवसरों पर भी दीपक जलाते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें, तो घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से सदैव खुशहाली बनी रहती है।

बता दें कि धन लाभ के लिए दीपक के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। इससे पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली आती है। वहीं घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने, तिजोरी के पास दीपक जलाना, तुलसी के सामने दीपक जलाने और कुछ विशेष दिशाओं में दीपक जलाने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको धन लाभ के लिए दीपक के कुछ उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पवित्र और पूजनीय माना जाता है। साथ ही तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। तुलसी के पेड़ की रोजाना पूजा करनी चाहिए, इससे घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है और परिवार के सदस्यों की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाते समय 'ऊँ विष्णुवे नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपके घर-परिवार पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण-पूर्व दिशा धन और समृद्धि की दिशा मानी जाती है। यह दिशा अग्नि तत्व से संबंधित है और ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक होता है।

नियमित रूप से इस दिशा में दीपक जलाने से आर्थिक समस्या दूर होती है। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग के मिट्टी के दीपक का उपयोग करना चाहिए और सरसों के तेल की दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय धन को स्थिरता प्रदान करता है और खर्चों पर कंट्रोल करने में मदद करता है।

इस उपाय को करने से घर के वास्तु दोष कम होते हैं। साथ ही इस उपाय को करने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

पीपल के पेड़ के पास जरूर जलाएं

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों में पीपल के पेड़ में भगवान श्रीहरि विष्णु का वास होता है और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

अगर आप हर शनिवार को पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में शनिदेव की कृपा बनी रहती है। शनिवार को सरसों के तेल की दीपक जलाएं और 'ॐ शं शनयै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपी बनी रहती है और व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं।

शुक्रवार को तिजोरी के पास जलाना चाहिए घी का दीपक

शास्त्रों में धन रखने की जगह को या तिजोरी को लक्ष्मी का स्थान माना गया है। ऐसे में यदि आप शुक्रवार के दिन तिजोरी के पास घी का दीपक जलाते हैं, तो इससे धन की कमी दूर हो सकती है।

तिजोरी के पास हर शुक्रवार को घी का दीपक जलाएं और 'श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से तिजोरी धन से भर जाएगी और परिवार में धन की कमी नहीं होगी। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है।

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

बता दें कि रोजाना शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना न सिर्फ धार्मिक दृष्टि बल्कि ऊर्जा संतुलन के लिए भी अहम माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक समस्याओं से निजात मिलती है। इसलिए रोजाना शाम को धर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल या फिर घी का दीपक जलाना चाहिए। मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे घर में धन आगमन होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका