Trump Oath Ceremony: अमेरिका के इतिहास में हो रहा पहली बार, अपने शपथ में भारतीय बैंड बजवा रहे हैं ट्रंप

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2025

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब शपथ लेंगे तो वो भारतीय ढोल ताशा भी सुनेंगे। ये पहली बार अमेरिका के इतिहास में हो रहा है जब किसी राष्ट्रपति के शपथग्रहण कार्यक्रम में ढोल ताशा बजाया जाएगा। शिवम ढोल ताशा बैंड के हरीश ने कहा कि अगर मौसम ने साथ दिया और अगर हम परफार्म कर पाए तो जो अच्छा है वो पड़ोसा जाएगा। सिंपल तरीके से परोसी गई चीज हर किसी को पसंद आती है। उन्होंने कहा कि हम कुछ तो स्पेशल करेंगे। ये महाराष्ट्रियन बीट पर होगा। ट्रंप प्रशासन की तरफ से इस शपथग्रहण में एक भारतीय अमेरिकी बैंड को बुलावा भेजा गया है। ये अमेरिका में मौजूद भारतीय अमेरिकी ढोल बैंड को बुलावा भेजा गया है। ये अमेरिका में मौजूद भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए बेहद ही गौरव का पल है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Israel-Hamas Ceasefire का श्रेय Joe Biden को जाता है या Donald Trump को?

 वैश्विक भारतीय समुदाय की गैर-लाभकारी संस्था इंडियास्पोरा ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नए प्रशासन के तहत अमेरिका-भारत संबंध और प्रगाढ़ होंगे। इंडियास्पोरा के संस्थापक-अध्यक्ष एमआर रंगास्वामी ने कहा कि इंडियास्पोरा और भारतीय-अमेरिकी समुदाय की ओर से मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देना चाहता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि अमेरिका में नए राजनीतिक माहौल में अमेरिका-भारत संबंध और प्रगाढ़ होंगे। रंगास्वामी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान दोनों पक्षों के शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने मजबूत संबंध स्थापित किए और इस अहम द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका में मजबूत द्विदलीय समर्थन है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित लौटे, सात अब भी लापता

Subhash Chandra का Mukesh Ambani पर हमला, TV18 पर 22,000 करोड़ के Debt विवाद में गलत जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

असम पुलिस ने 2021 से जब्त किए 3,253 करोड़ के ड्रग्स, 26,500 से ज्यादा गिरफ्तार: सीएम हिमंत

Carlos Alcaraz के लिए US Open की बड़ी चुनौती, चोट से उबरने के बाद Roman Safiullin के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान