शारीरिक संबंध के लिए लड़के का लिंग परिवर्तन करकर बनाया लड़की, महीनों तक होता रहा इंटिमेट, फिर प्रेमी ने किया शादी से इनकार

By रेनू तिवारी | Jul 03, 2025

प्यार में धोखा एक बार सबको मिलता ही है। अकसर लोगों को अपनी दिल टूटने की दांस्ता को सुनाते हुए देखा गया है। कभी सालों का रिश्ता दहेज के लिए तोड़ दिया जाता है तो कभी किसी तीसरे के आ जाने के कारण धोखा दे दिया जाता है। प्यार में तड़प , धोखे का रिस्क तो होता ही है। प्यार में धोखे  का ताजा मामला भोपाल से सामने आया है जहां एक लड़के को अपनी पहचान बदलने के बाद धोखा मिला। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है? 

लिंग परिवर्तन कराने के बाद प्रेमी ने दिया धोखा, शादी से किया इंकार

 अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के शादी से मुकरने के बाद पीड़िता (लिंग परिवर्तन कराने वाला युवक) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस अजीबो-गरीब मामले में यह बात भी सामने आई है कि दोनों युवक कुछ सालों तक साथ रहे और समलैंगिक संबंध भी बनाए। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी की पहली मुलाकात करीब 10 साल पहले नर्मदापुरम में हुई थी।

आरोपी ने लड़के पर लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने का दबाव डाला था

रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उस पर लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराने का दबाव डाला था। हालांकि, उसने सर्जरी के बाद कथित तौर पर उससे शादी करने से इनकार कर दिया। गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस ने बलात्कार और शारीरिक शोषण सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले को जीरो’ एफआईआर के रूप में दर्ज कर नर्मदापुरम पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है क्योंकि आरोपी युवक वहीं का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्य व्यापार मण्डल (रजि.) उत्तराखंड के अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला

जीरो’ एफआईआर किसी भी पुलिस थाना द्वारा क्षेत्राधिकार की परवाह किये बिना, तब दर्ज किया जाता है, जब उसे किसी संज्ञेय अपराध के संबंध में शिकायत मिलती है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों लगभग 25 वर्ष के हैं और तकरीबन 10 साल पहले दोनों की मुलाकात नर्मदापुरम में हुई थी और फिर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।

पीड़िता भोपाल के ओबेदुल्लागंज का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी युवक वशीकरण और तंत्र मंत्र भी करता है और उसने इसी का इस्तेमाल कर उसका शारीरिक शोषण किया और लिंग परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। मर्सकोले ने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने इंदौर के एक अस्पताल में सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और लड़की बन गया।

इसे भी पढ़ें: Mark Zuckerberg को बीच मीटिंग में ट्रंप ने अपने ऑफिस से बाहर निकलवाया? क्या है Oval Office की पूरी सच्चाई

उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें उसके लिंग परिवर्तन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि सर्जरी के कुछ महीनों बाद ही आरोपी युवक ने धीरे-धीरे उससे किनारा करना शुरू कर दिया और फिर शादी से भी इनकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन