उनके लिए बाबा साहेब नहीं बेटा बहुत महत्वपूर्ण है, लालू यादव के किस बात पर भड़की भाजपा

By अंकित सिंह | Jun 15, 2025

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद उस समय विवादों में घिर गए जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर उनके पैरों के पास दलित नेता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर रखी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में लालू एक सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पैर पास ही एक सोफे पर रखे हुए हैं। इसी दौरान एक समर्थक अंबेडकर की तस्वीर लेकर कमरे में प्रवेश करता है और उसे उनके पैरों के पास रखकर उनका अभिवादन करता है।

इसे भी पढ़ें: पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस टीम को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अनुसूचित जाति और दलितों का अपमान राजद और उसके सहयोगी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की असली पहचान है। जिस तरह से लालू प्रसाद यादव के पैरों के नीचे बीआर अंबेडकर की तस्वीर रखी गई और अंबेडकर की छवि के साथ अभद्रता दिखाई गई, यह राजद का मूल चरित्र है। राजद की विचारधारा गैर-संवैधानिक है। उनके लिए बाबा साहेब नहीं बेटा बहुत महत्वपूर्ण है। राजद के लिए जंगल राज और परिवार राज महत्वपूर्ण है, लेकिन संविधान के नियम महत्वपूर्ण नहीं हैं। बार-बार राजद बाबा साहेब अंबेडकर और अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान करता है।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा