धीमी ओवर गति के लिये अश्विन पर लगा 12 लाख का जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

नयी दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को हुए मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। 

आईपीएल ने एक बयान में कहा की यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का पहला अपराध था तो अश्विन पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal