Made In Heaven 2 । स्क्रीन पर पहली बार दर्शकों ने देखा दलित विवाह, सोशल मीडिया पर खूब हो रहे चर्चे

By एकता | Aug 15, 2023

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सुपरहिट और बहुचर्चित वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। शो रिलीज के बाद से अनेक वजहों से चर्चा बटोर रहा है। 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन के हर एपिसोड में सामाजिक मुद्दों को शानदार तरीके से उठाया गया है। इन्हीं में से एक एपिसोड में दलित लड़की की शादी को भी दिखाया गया है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। लोग इस एपिसोड को काफी पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 Winner । वाइल्डकार्ड एंट्री Elvish Yadav ने रचा इतिहास, प्रशंसकों की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग ने दिलाई जीत

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

नीरज घेवान द्वारा निर्देशित 'मेड इन हेवन' का ये एपिसोड उस वक्त लोगों की नजरों में आया, जब एक फैंस ने शादी का एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया। क्लिप में, दुल्हन की तरह सजी राधिका आप्टे को दलित-बौद्ध तरीके से शादी करते देखा जा सकता है। यूजर ने लिखा, 'कल रात ही इसे देखा और ईमानदारी से कहूं तो, मैं यह देखकर दंग रह गया कि अंत कितना सुंदर था और तथ्य यह है कि मैंने कभी बौद्ध विवाह नहीं देखा था। यह एपिसोड सबसे ज्यादा पसंद आया! दूसरों की तुलना में थोड़ा अधिक नाटकीय, लेकिन मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से इसके लायक है!'

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार