Canada में पहली बार यहूदियों को बचाने कूद पड़े हिंदू, मच गया बवाल

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2024

कुछ समय पहले की ही बात है जब भारत और इजरायल के दो लड़के अपने देश के सम्मान के लिए कट्टरपंथियों से भिड़ते नजर आए थे। उस वक्त इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन कनाडा से आई खबर को सुनकर इजरायल भी भारत की तारीफ करने से नहीं रह पाएगा। कनाडा में अब यहूदियों को बचाने के लिए हिंदू मैदान में आ गए हैं। हिंदुओं ने कनाडा की धरती पर जय श्री राम के नारे लगाए और कहा कि यहूदियों के साथ हम खड़े हैं। आपको बता दें कि कनाडा में यहूदियों और हिंदुओं दोनों के खिलाफ नफरत बढ़ती जा रही है। कनाडा के काफी लोग खासकर खालिस्तानी हिंदुओं और यहूदियों से नफरत करते हैं। मगर अब कनाडा के टोरंटो शहर में हिंदू लोग बड़ी संख्या में यहूदियों की रक्षा के लिए उतर आए। जस्टिन ट्रूडो के राज में यहूदी विरोधी घटनाओं, धमकियों और हेट क्राइम में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Trudeau का Time Over! खालिस्तान समर्थक पार्टी ही गिराएगी सरकार, 27 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव

इजरायली व्यक्ति ये देख नहीं पाया। इजरायल के इस लड़के ने बोला कि हमास ने हमारे सैकड़ों लोगों को मार दिया। लेकिन फिर भी ये लोग फिलिस्तीन के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं। ये लोग इतने डरपोक हैं कि मास्क पहनकर रैलियां निकाल रहे हैं।  इनमें इतनी हिम्मत भी नहीं है कि अपनी शक्ल दिखा पाए। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की