फरवरी में लगातार तीसरे महीने डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा रिजर्व बैंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

मुंबई। रिजर्व बैंक फरवरी में लगातार तीसरे महीने डॉलर का शुद्ध खरीदार बना रहा। आलोच्य महीने में केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार से 82.50 करोड़ डॉलर की खरीदारी की। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है। आलोच्य महीने के दौरान रिजर्व बैंक ने 2.086 अरब डॉलर की खरीदारी की जबकि 1.261 अरब डॉलर की बिकवाली की। इस तरह वह 82.50 करोड़ डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा।

इससे पहले रिजर्व बैंक ने वित्तवर्ष 2018-19 के दौरान दिसंबर 2018 में 60.70 करोड़ डॉलर तथा जनवरी 2019 में 29.30 करोड़ डॉलर की शुद्ध खरीदारी की थी। वित्तवर्ष 2017-18 के दौरान रिजर्व बैंक हाजिर बाजार से 33.689 अरब डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा था। इसकी मदद से 13 अप्रैल 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 426.028 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

प्रमुख खबरें

Who Was Chandranath Rath? पूर्व वायु सेना कर्मी से सुवेंदु अधिकारी के भरोसेमंद संकटमोचक बनने तक का सफर | Chandranath Rath Murder

Chandranath Rath Murder | 3 शूटरों ने करीब से गोली मारकर Suvendu Adhikari के PA को उतारा मौत के घाट, जानें पूरी वारदात को कैसे दिया अंजाम

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से