राजस्थान सरकार को विवादित विवाह पंजीकरण विधेयक वापस लेने के लिए मजबूर किया : बीजेवाईएम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

नयी दिल्ली|  भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) ने मंगलवार को दावा किया कि उसने राजस्थान सरकार को हाल में पारित विवाह पंजीकरण विधेयक को वापस लेने के लिए विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से मजबूर किया।

इसे भी पढ़ें: अनिवार्य विवाह पंजीकरण (संशोधन) विधयेक’ पर पुन:विचार करेगी सरकार : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने हाल में पारित विवाह पंजीकरण विधेयक पर फिर से गौर करने के लिए इसे वापस लेने का निर्णय किया है और चिंता जताई कि इसके प्रावधानों से बाल विवाह को बढ़ावा मिलेगा।

विपक्षी भाजपा और अधिकार कार्यकर्ताओं ने विधेयक के एक प्रावधान पर आपत्ति जताई थी। बीजेवाईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि यह विधेयक कानून का उल्लंघन है और इससे नाबालिग लड़कियों के शोषण को बढ़ावा मिलता।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के मुख्यमंत्री के बड़े भाई धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी