विदेशी विशेषज्ञों ने पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त विमान का कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर ढूंढ निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2020

कराची। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के, लगभग हफ्ते भर पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के मलबे से विदेशी विशेषज्ञों के एक दल ने बृहस्पतिवार को कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर खोज निकाला। यह हादसा देश के इतिहास में सबसे भयावह हवाई दुर्घटनाओं में से एक है। लाहौर से कराची जा रही एयरबस ए320 विमान पिछले शुक्रवार को जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में 97 लोग मारे गए थे और दो लोग चमत्कारिक ढंग से बच गए थे।

विदेशी विशेषज्ञों के 11 सदस्यीय दल ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा किया और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर खोज निकाला जो जांच में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य होगा। इस दल में एयरबस कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल थे। कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर ऐसा उपकरण होता है जो पायलट के हेडसेट के माइक्रोफोन तथा ईयरफोन के ऑडियो संकेतों को रिकॉर्ड करता है और उन्हें सुरक्षित रखता है। यह हादसों की जांच में मददगार होता है। पीआईए के प्रवक्ता ने कहा कि जांच दल ने विमान के मलबे वाले स्थान पर बृहस्पतिवार को पांच घंटे तक छानबीन की और वॉइस रिकॉर्डर खोज लिया।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी