जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान रामनगर पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023

मुख्य विज्ञान सलाहकारों की गोलमेज बैठक में भाग लेने के लिए जी—20 देशों के प्रतिनिधि मंगलवार को कार्बेट राष्ट्रीय पार्क के प्रवेशद्वार रामनगर पहुंचे जहां उनका स्वागत सांस्कृतिक कलाकारों ने झोड़ा नृत्य के माध्यम से किया। पंतनगर से आठ लक्जरी वीआईपी बसों में सवार होकर यहां ताज रिसॉर्ट पहुंचे विदेशी मेहमानों का कुमाऊँ के मंडलायुक्त दीपक रावत और पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक पिछौड़ा व पुरुषों ने कुर्ता पायजामा में झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किया।

जी—20 बैठक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्र में हर ​गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रामनगर में तैयारियों का निरीक्षण भी किया। अपने पैदल भ्रमण के दौरान धामी मार्ग की दीवारों पर उकेरी गयी उत्तराखंड की संस्कृति की चित्रकारी को देखकर गौरवान्वित हुए। उन्होंने पेंटिंग के साथ अपनी फोटो भी खिंचवाई।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही